[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme P4x Vs OPPO K14x Vs Motorola G57 Power: ₹20,000 से कम में कौन-सा फोन है सबसे दमदार, जानिए पूरा फर्क

Realme P4x Vs OPPO K14x Vs Motorola G57 Power: ₹20,000 से कम में कौन-सा फोन है सबसे दमदार, जानिए पूरा फर्क

0
Realme P4x Vs OPPO K14x Vs Motorola G57 Power: ₹20,000 से कम में कौन-सा फोन है सबसे दमदार, जानिए पूरा फर्क
Realme P4x 5G vs OPPO K14x 5G vs Motorola G57 Power 5G

₹20,000 से कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार में कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं. इनमें Realme P4x 5G, OPPO K14x 5G और Motorola G57 Power 5G सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. तीनों फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G सपोर्ट के साथ आते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस, कैमरा और सॉफ्टवेयर के मामले में इनकी खूबियां अलग-अलग हैं. अगर आप गेमिंग, कैमरा या लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं, तो यह तुलना आपके लिए सही फैसला लेना आसान बना सकती है.

परफॉर्मेंस में Realme P4x 5G सबसे आगे

अगर आपका फोकस गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग पर है, तो Realme P4x 5G सबसे मजबूत विकल्प साबित होता है. इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रॉसेसर दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज के सबसे तेज चिपसेट्स में शामिल है. इसकी परफॉर्मेंस OPPO K14x 5G और Motorola G57 Power 5G से बेहतर मानी जाती है.

दूसरी ओर OPPO K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रॉसेसर मिलता है, जबकि Motorola G57 Power 5G में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. दोनों फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य गेमिंग के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन हाई-एंड गेमिंग में Realme बढ़त बना लेता है.

डिस्प्ले और बैटरी में किसका पलड़ा भारी?

Realme P4x 5G में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव चाहने वाले यूजर्स के लिए यह बड़ा फायदा है.

OPPO K14x 5G में 6.75 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन दी गई है, हालांकि इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सीमित है. वहीं Motorola G57 Power 5G भी 6.72 इंच की FHD+ LCD स्क्रीन के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है. तेज धूप में स्क्रीन विजिबिलिटी के मामले में Motorola बेहतर अनुभव देता है.

बैटरी की बात करें तो Realme P4x 5G और Motorola G57 Power 5G दोनों में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. OPPO K14x 5G में 6500mAh बैटरी दी गई है. चार्जिंग स्पीड में Realme और OPPO आगे हैं क्योंकि दोनों 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जबकि Motorola में 30W TurboPower चार्जिंग मिलती है.

यह भी पढ़ें: ₹25,000 की रेंज में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से लेकर कैमरा तक सबकुछ मिलेगा

यह भी पढ़ें: बजट से बाहर क्यों हो रहे हैं बजट स्मार्टफोन? Samsung से Realme तक सब ने बढ़ाये दाम

कैमरा पसंद है तो Motorola G57 Power 5G पर करें नजर

अगर कैमरा आपकी पहली प्राथमिकता है तो Motorola G57 Power 5G सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. अल्ट्रा-वाइड लेंस की वजह से यह फोन लैंडस्केप और ग्रुप फोटोग्राफी में ज्यादा उपयोगी साबित होता है.

वहीं Realme P4x 5G और OPPO K14x 5G में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. सामान्य फोटोग्राफी के लिए दोनों अच्छे हैं, लेकिन कैमरा वर्सेटिलिटी के मामले में Motorola बढ़त हासिल करता है.

डिजाइन, सॉफ्टवेयर और मजबूती में बड़ा अंतर

Motorola G57 Power 5G अपने प्रीमियम डिजाइन और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव के लिए अलग पहचान बनाता है. इसमें Android 16 आधारित लगभग स्टॉक इंटरफेस मिलता है, जिससे फोन हल्का और स्मूद महसूस होता है. इसके अलावा IP64 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड टेस्टिंग और वीगन लेदर फिनिश इसे ज्यादा मजबूत और प्रीमियम बनाते हैं.

Realme P4x 5G Android 15 आधारित Realme UI पर चलता है, जबकि OPPO K14x 5G में Android 15 आधारित ColorOS मिलता है. दोनों फोन आधुनिक फीचर्स से लैस हैं, लेकिन Motorola का साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर अनुभव कई यूजर्स को ज्यादा पसंद आ सकता है.

किसे खरीदना रहेगा सबसे समझदारी भरा फैसला?

अगर आपका बजट ₹20,000 के आसपास है और आपको सबसे तेज परफॉर्मेंस चाहिए तो Realme P4x 5G सबसे मजबूत विकल्प है. बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए OPPO K14x 5G अच्छा चुनाव हो सकता है. वहीं कैमरा, मजबूत बिल्ड क्वाॅलिटी और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव चाहने वाले यूजर्स के लिए Motorola G57 Power 5G सबसे संतुलित पैकेज बनकर सामने आता है. आखिरकार सही विकल्प इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी प्राथमिकता गेमिंग है, कैमरा है या फिर रोजमर्रा का भरोसेमंद अनुभव.

यह भी पढ़ें: डिस्प्ले के मामले में नंबर-1 हैं ये 5 स्मार्टफोन्स, धूप में भी नहीं होगी स्क्रीन देखने में परेशानी

यह भी पढ़ें: ₹40000 से कम में चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? Realme से Vivo तक ये 5 मॉडल हैं सबसे दमदार

Previous article चंपारण में दो सगे भाई बने प्रशासनिक अधिकारी, बधाई देने पहुंचे सांसद और विधायक
Next article दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीव: मिलिए 194 साल के जोनाथन से, पीएम मोदी ने उसी ब्रीड के कछुए से की मुलाकात
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel