[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कल आ रहा 10001mAh बैटरी वाला तगड़ा स्मार्टफोन, घंटों गेमिंग के बाद भी नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत

कल आ रहा 10001mAh बैटरी वाला तगड़ा स्मार्टफोन, घंटों गेमिंग के बाद भी नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत

0
कल आ रहा 10001mAh बैटरी वाला तगड़ा स्मार्टफोन, घंटों गेमिंग के बाद भी नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत
रियलमी पी4 पावर

चाइनीज टेक कंपनी Realme कल 29 जनवरी को अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन मार्केट में रियलमी के इस मॉडल ने तहलका मचा दिया है. क्योंकि, इसमें कंपनी ने 7000 या 8000mAh नहीं, बल्कि 10001mAh की बैटरी दी है. यानी एक बार फुल चार्ज और फिर रगड़ कर घंटों तक गेम खेलने या बिंज वॉचिंग करने पर भी बार-बार चार्ज करने की नौबत नहीं आएगी. रियलमी P4 पावर की बैटरी को लेकर कंपनी ने दावा भी किया है, कि दो घंटे तक गेमिंग के बाद भी फोन में 86% बैटरी बचेगी. आइए जानते हैं इस मॉडल से जुड़े डिटेल्स.

कब होगा लॉन्च?

Realme का ये नया मॉडल कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च होने वाला है. 29 जनवरी दोपहर 12 बजे यह मॉडल भारत में लॉन्च हो जाएगा. हालांकि, सेल से जुड़े डिटेल्स अभी कंपनी ने रिवील नहीं किए हैं. लॉन्च के बाद ही सेल डेट सामने आएगी. Realme P4 Power को कंपनी तीन कलर TransSilver, TransOrange और TransBlue ऑप्शन में लॉन्च करने जा रही है.

क्या है मॉडल की खासियत?

डिजाइन के मामले में यह फोन काफी प्रीमियम नजर आता है. मॉडल के बैक पैनल में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें दो वर्टिकली और एक लेंस सेंटर में सेट है. इसमें ड्यूल-टोन बैक पैनल और फ्लैट फ्रेम भी दिया गया है.

डिस्प्ले कि बात करें, तो मॉडल में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 4D Curve+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर्स और HDR10+ को सपोर्ट करेगा.

इस मॉडल में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 का प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Hyper Vision AI Chip का सपोर्ट दिया गया है. ऐसे में गेमर्स को स्मूद गेमिंग परफॉर्मेंस मिलेगी. यह मॉडल Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा. साथ ही कंपनी तीन साल का OS अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.

Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की Titan Battery है. कंपनी का दावा है कि लगातार दो घंटे तक गेमिंग के बाद भी फोन में करीब 86% बैटरी बचे रहेगी. इतना ही नहीं, एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन 32.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 21.3 घंटे तक नेविगेशन और 185.7 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग करने में मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें: iQOO 15R की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

Previous article Bihar News: पटना सिविल कोर्ट में हथियार लेकर पहुंचा युवक, बिहार के 5 जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Next article Jaya Ekadashi Katha in Hindi: आज जया एकादशी पर पढ़ें ये पावन कथा, जो दिलाती है विजय और सुख
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel