[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Realme 16T के फीचर्स लॉन्च से पहले रिवील, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

Realme 16T के फीचर्स लॉन्च से पहले रिवील, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

0
Realme 16T के फीचर्स लॉन्च से पहले रिवील, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा
रियलमी 16T 5G / फोटो- रियलमी

अगर आप बड़ी बैटरी, बढ़िया कैमरा और AI फीचर्स वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme का आने वाला Realme 16T 5G आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. यह अपकमिंग मॉडल 22 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है. लेकिन लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई बड़े फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं. यह मॉडल कंपनी की Realme 16 सीरीज का हिस्सा होगा और इसमें भी सेल्फी मिरर कैमरा मिलेगा, जो इस सीरीज की खासियत है. यह स्मार्टफोन Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं इसके कन्फर्म फीचर्स के बारे में.

50MP Sony कैमरे के साथ मिलेगा AI सपोर्ट

Realme 16T 5G में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आएगा. कंपनी ने इसमें अपना LumaColor IMAGE Engine भी जोड़ा है, जो AI की मदद से फोटो की स्किन टोन, डिटेल्स और कलर्स को बेहतर बनाने का काम करेगा. फोन में RAW HDR प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाइट बैलेंस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जिससे यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है.

AI Portrait Glow समेत कई स्मार्ट फीचर्स

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में AI Portrait Glow फीचर मिलेगा, जो कम रोशनी या बैकलाइट वाले माहौल में चेहरे की लाइटिंग को बेहतर बनाएगा. इसके अलावा यूजर्स Flash, Natural Light, Rim Light और Studio Light जैसे पोर्ट्रेट इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे.

Realme 16T 5G में Rear Selfie Mirror फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर रियर कैमरे से सेल्फी लेते समय खुद को आसानी से देख सकेंगे.

फोन में कई AI बेस्ड एडिटिंग और क्रिएटिव फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनमें AI Popout Collage, AI StyleMe, AI Profile Portrait, AI Football Star और AI Instant Clip शामिल हैं. AI Instant Clip फीचर कुछ ही सेकेंड में फोटो और वीडियो से शॉर्ट वीडियो तैयार कर सकता है.

डिस्प्ले और मजबूती पर भी फोकस

Realme 16T 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2100 निट्स तक होगी. कंपनी ने इसमें 400% Ultra Volume मोड भी दिया है, यानी मूवी या सीरीज देखने के दौरान बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा.

फोन को IP69 Pro रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा, जिससे गिरने पर भी फोन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा.

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके साथ बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब तीन दिन तक चल सकती है और लंबे समय तक बेहतर बैटरी हेल्थ बनाए रख सकती है.

यह भी पढ़ें: Motorola ला रहा नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए टीज

Previous article Bhagalpur. भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई के हर गांव में खुलेगी दुग्ध समिति, किसानों में भारी उत्साह
Next article गढ़वा : बेसन के नाम पर खेसारी दाल और चावल के आटे से बन रहे थे बूंदी के लड्डू, एसडीएम की छापेमारी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel