[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur. भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई के हर गांव में खुलेगी दुग्ध समिति, किसानों में भारी उत्साह

Bhagalpur. भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई के हर गांव में खुलेगी दुग्ध समिति, किसानों में भारी उत्साह

0

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-तीन के तहत भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों के सभी पंचायतों के गांवों में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति खोलने का विशेष अभियान तेज हो गया है. कॉम्फेड (COMFED) के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ के मार्गदर्शन में विक्रमशिला दुग्ध संघ (विमूल) इस अभियान को धरातल पर उतारने में जुटा है. इस पहल से किसानों को सहकारी समितियों से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है.

ससमय भुगतान से खुश हैं दुग्ध उत्पादक

विक्रमशिला दुग्ध संघ, भागलपुर के अंतर्गत आने वाले चारों जिलों के दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध विपत्र (दूध के पैसे) का समय पर भुगतान किया जा रहा है. इस त्वरित और पारदर्शी भुगतान प्रणाली से स्थानीय किसानों और पशुपालकों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है.

सचिव और प्रबंध निदेशक खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग

डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग (बिहार सरकार) के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक दिन कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है. वहीं, क्षेत्र भ्रमण के दौरान विमूल संघ के प्रबंध निदेशक शिवेन्द्र कुमार सिंह ने किसानों से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि हर गांव में सहकारी समिति खोलने से जुड़ने वाले किसानों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं दी जायेंगी.

किसानों को मिलेंगी ये मुख्य सुविधाएं

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक-से-अधिक महिला समितियों का गठन किया जायेगा. किसानों के बैंक खाते में सीधा दूध के मूल्य का भुगतान होगा, जिससे बिचौलियों का खात्मा होगा. मवेशियों के नस्ल सुधार के साथ-साथ किसानों को हरा चारा बीज, कैटल फीड और साइलेज आसानी से उपलब्ध कराया जायेगा. पशुओं के लिए बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा दी जायेगी और किसानों की समस्याओं के लिए त्वरित शिकायत निवारण सिस्टम काम करेगा.

नयी ऊंचाइयों की ओर विक्रमशिला दुग्ध संघ

इस विशेष अभियान को सफल बनाने और विक्रमशिला दुग्ध संघ (विमूल), भागलपुर को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संघ के प्रबंधक डॉ जितेंद्र, जय प्रकाश और पूरी विमूल टीम दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है. विभाग का मानना है कि इस योजना से चारों जिलों के हजारों किसानों के जीवन स्तर में बड़ा सकारात्मक बदलाव आयेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel