[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AI Impact Summit 2026: आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें लाइव टेलीकास्ट और पूरा इवेंट प्लान

AI Impact Summit 2026: आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें लाइव टेलीकास्ट और पूरा इवेंट प्लान

0
AI Impact Summit 2026: आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें लाइव टेलीकास्ट और पूरा इवेंट प्लान
एआई इम्पैक्ट समिट 2026

भारत 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 होस्ट कर रहा है. इन पांच दिनों में दुनिया के अलग-अलग देशों के लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स, बड़ी टेक कंपनियों के दिग्गज, स्टार्टअप्स, साइंटिस्ट, स्पेशलिस्ट, जर्नलिस्ट और कई सामाजिक संगठन दिल्ली में जुटेंगे और AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी आज शाम 5 बजे समिट का उद्घाटन करेंगे. इस समिट के दौरान 500 से ज्यादा प्रोग्राम्स होंगे. साथ ही 840 से ज्यादा कंपनियां और इंस्टीट्यूशन अपने AI से जुड़े प्रोडक्ट और तकनीक दिखाएंगी. यानी यह सिर्फ मीटिंग नहीं, बल्कि AI का बड़ा एग्जिबिशन फेयर भी होगा. खास बात यह है कि यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा AI समिट है. आइए जानते हैं इस इवेंट के बारे में डिटेल्स में सबकुछ.

क्या है AI Impact Summit?

इस साल का एआई इम्पैक्ट समिट इस तरह के ग्लोबल मीटअप का चौथा एडिशन है. पहला समिट UK में हुआ था, जहां दुनिया के लीडर्स और बड़ी AI कंपनियों ने मिलकर यह चर्चा की थी, कि तेजी से बढ़ रहे AI टेक्नोलॉजी फ्यूचर में इंसानों के लिए खतरा तो नहीं बन जाएगी. वहीं, साल 2026 का ये समिट पहली बार “ग्लोबल साउथ” यानी डेवलपिंग देशों के क्षेत्र में हो रहा है. इससे पहले यह सियोल (Seoul) और पेरिस में हो चुका है.

इस समिट के तीन बड़े टारगेट हैं. इसमें AI के जरिए लोगों को सशक्त बनाना और नए इनोवेशन को बढ़ावा देना, भारत को दुनिया के लिए AI सर्विस प्रोवाइडर के रूप में पेश करना और AI से जुड़े रिसोर्सेज, जैसे कंप्यूटर पावर, डेटा और एल्गोरिदम सभी के लिए आसान बनाना शामिल हैं.

समिट में सात अलग-अलग वर्क ग्रुप होंगे, जिन्हें ‘चक्र’ कहा गया है. इनमें सेफ और ट्रस्टेड AI, साइंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, सामाजिक सशक्तिकरण (Social Empowerment) और इकोनॉमिक डेवलपमेंट जैसे टॉपिक्स पर चर्चा होगी.

कहां हो रहा है समिट?

नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन होगा. भारत मंडपम के एग्जीबिशन हॉल में एआई इम्पैक्ट एक्सपो होस्ट किए जाएंगे, जबकि बड़ी मीटिंग्स और भाषण भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर और सुषमा स्वराज भवन में होंगे. हालांकि, सुरक्षा कारणों से कुछ हिस्सों में आम लोगों की एंट्री लिमिटेड हो सकती है.

AI Impact Summit 2026 लाइव कहां और कैसे देखें?

AI Impact Summit 2026 के सभी कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट ऑफिशियल IndiaAI के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा. लाइव स्ट्रीम में कीनोट भाषण, मंत्रिस्तरीय बैठकें, CEO सेशन, अलग-अलग टॉपिक्स पर डिस्कशन और AI Expo की झलकियां शामिल होंगी. ऐसे में जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे भी घर बैठे पांच दिनों तक चलने वाले इस समिट का हिस्सा बन सकते हैं.

पांच दिनों का प्रोग्राम डिटेल्स

AI Impact Summit 2026 के ऑफिशियल प्रोग्राम के अनुसार, पूरे पांच दिनों में उद्घाटन सत्र, बड़े प्लेनरी सेशन, अलग-अलग विषयों पर चर्चा, आधिकारिक बैठकें और एक बड़ी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. ज्यादातर सेशन सुबह करीब 9:30 बजे से शुरू होंगे. हालांकि, अलग-अलग वेन्यू के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है. मुख्य AI समिट 19 और 20 फरवरी को आयोजित होगी.

16 फरवरी को कार्यक्रम की शुरुआत कीनोट स्पीच, नीति से जुड़ी पैनल चर्चाओं और विशेषज्ञों की बैठकों से होगी. इसी दिन AI Expo का उद्घाटन भी किया जाएगा. Expo भारत मंडपम के एक्सपो एरीना में होगा, जबकि बाकी कार्यक्रम भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर, सुषमा स्वराज भवन और अंबेडकर भवन में आयोजित किए जाएंगे.

17 फरवरी को भी कीनोट स्पीच और पैनल चर्चाएं होंगी. इसके साथ ही हेल्थ, एनर्जी, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, जेंडर एम्पावरमेंट और डिसेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल पर बेस्ड स्पेशल पुस्तिकाएं (Knowledge Compendiums) लॉन्च की जाएंगी. Applied AI पर एक स्पेशल सेमिनार भी रखा गया है.

18 फरवरी को रिसर्च सिम्पोजियम आयोजित होगा, जिसमें बड़े Academician, रिसर्चर्स और थिंक टैंक मिलकर नई AI तकनीकों और रिसर्च पर चर्चा करेंगे. इसके बाद भारत मंडपम में इंडस्ट्री सेशन होगा. इसी दिन ‘AI by HER – Global Impact Challenge’ के फाइनलिस्ट अपने AI सोल्यूशन पेश करेंगे.

19 फरवरी को ऑफिशियली AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होगी. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. यह समारोह इनविटेशन बेस्ड होगा, इसलिए इस दिन सुरक्षा कारणों से एंट्री लिमिटेड रहेगी. हालांकि, रजिस्टर्ड लोग सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक एक्सपो एरीना में जा सकेंगे. उद्घाटन के बाद लीडर्स प्लेनरी और CEOs की बैठक होगी, जिसे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे. इसके बाद भी कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित होंगे.

20 फरवरी को समिट के दूसरे दिन GPAI काउंसिल के सदस्य देश जिम्मेदार और समावेशी AI पर आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए बैठक करेंगे. इसी दिन समिट की ऑफिशियली डिक्लेरेशन का ऐलान किया जा सकता है.

कौन-कौन होंगे शामिल?

AI Impact Summit 2026 में दुनिया भर के टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र के दिग्गज एक ही स्टेज पर नजर आने वाले हैं. ग्लोबल टेक लीडर्स में सुंदर पिचाई (Alphabet CEO), सैम ऑल्टमैन (OpenAI CEO), डेमिस हैसाबिस (Google DeepMind CEO), डारियो अमोदेई (Anthropic CEO), बिल गेट्स और ब्रैड स्मिथ शामिल होंगे.

वहीं, दिग्गज AI एक्सपर्ट्स में Yann LeCun, Yoshua Bengio और फेमस कंप्यूटर साइंटिस्ट Stuart Russell भी इस इवेंट में शामिल होंगे.

इसके अलावा, बिजनेस टाइकून्स से भी कई बड़े नाम इस समिट का हिस्सा बनेंगे, जिनमें मुकेश अंबानी, नटराजन चंद्रशेखरन, नंदन नीलेकणि, सुनील भारती मित्तल और रोशनी नादर मल्होत्रा शामिल हैं. इन दिग्गज बिजनेसमैन की मौजूदगी से देश की तकनीकी और इकोनॉमिक स्ट्रैटेजी पर भी चर्चा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit: डिजिटल ऐक्सेस, विदेशी मेहमानों के लिए UPI और Zepto-Swiggy की खास सर्विस

Previous article O Romeo: भारत-पाक मैच के रोमांच में फीकी पड़ी ‘ओ रोमियो’, कितनी हुई कमाई?
Next article 10 हजार स्टाइपेंड और सीखने का मौका, IIT मंडी इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें अप्लाई
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel