[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance 10 हजार स्टाइपेंड और सीखने का मौका, IIT मंडी इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें अप्लाई

10 हजार स्टाइपेंड और सीखने का मौका, IIT मंडी इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें अप्लाई

0
10 हजार स्टाइपेंड और सीखने का मौका, IIT मंडी इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें अप्लाई
IIT Mandi Internship 2026 (PC-Official Website)

IIT Mandi Internship 2026: अगर आप IIT से पढ़ाई नहीं कर पाए हैं आईआईटी के साथ जुड़कर कोई प्रोजेक्ट करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. आईआईटी मंडी ने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. इस इंटर्नशिप के लिए देशभर के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. चुने गए कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड और सर्टिफिकेट मिलेगा.

IIT मंडी इंटर्नशिप कब से कब तक चलेगी?

यह समर इंटर्नशिप लगभग मई के लास्ट महीने से शुरू होकर जुलाई 2026 तक चलेगी. इंटर्नशिप का समय 2 महीने के लगभग होगा.

IIT Mandi Internship Eligibility: कौन कर सकते हैं अप्लाई?

  • UG छात्र: इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में प्री-फाइनल ईयर के स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं.
  • PG छात्र: संबंधित विषय में प्रथम वर्ष के छात्र अप्लाई कर सकते हैं.

इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करने के लिए बस एक बात का ध्यान रखना होगा कि स्टूडेंट्स का अकैडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए. एक्सीलेंस और स्कोर में स्टूडेंट्स अच्छा हो. साथ ही अपने संस्थान से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) या सिफारिश पत्र जरूरी है.

स्टाइपेंड और सुविधाएं

IIT Mandi के इस इंटर्नशिप के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को लगभग 10,000 रुपये प्रति महीने स्टाइपेंड मिलेगा. इसी के साथ इंटर्नशिप पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जोकि जॉब के लिए उनके रिज्यूमे को स्ट्रॉन्ग करने में मदद करेगा. इस इंटर्नशिप के दौरान स्टूडेंट्स IIT के हाईटेक लैब और एक्सपर्ट के साथ काम कर सकेंगे.

IIT Mandi Internship के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • समर इंटर्नशिप 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ें.
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • पसंदीदा शोध क्षेत्र और संभावित मेंटर का चयन करें.
  • फॉर्म सबमिट कर पुष्टि ईमेल सुरक्षित रखें.

इन फील्ड में होगा रिसर्च वर्क

  • कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल एवं मटेरियल्स इंजीनियरिंग
  • केमिकल साइंसेज
  • फिजिकल साइंसेज
  • बायोसाइंसेज एवं बायोइंजीनियरिंग
  • मैनेजमेंट
  • ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंसेज
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स

यह भी पढ़ें- DU North Campus के 6 गर्ल्स कॉलेज, एक से पढ़ीं Mallika Sherawat

Previous article AI Impact Summit 2026: आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें लाइव टेलीकास्ट और पूरा इवेंट प्लान
Next article लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में सुनवाई आज, लालू-राबड़ी, तेज-तेजस्वी समेत 41 पर आरोप
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel