[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology स्मार्टफोन में सेट करें चार्जिंग लिमिट, बैटरी चलेगी ज्यादा और बढ़ेगी लाइफ

स्मार्टफोन में सेट करें चार्जिंग लिमिट, बैटरी चलेगी ज्यादा और बढ़ेगी लाइफ

0
स्मार्टफोन में सेट करें चार्जिंग लिमिट, बैटरी चलेगी ज्यादा और बढ़ेगी लाइफ
स्मार्टफोन बैटरी खराब होने से बचाएगा यह फीचर

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज का साधन नहीं रहा, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सोशल मीडिया, ऑनलाइन काम, वीडियो रिकॉर्डिंग, गेमिंग और पेमेंट जैसे कई काम अब फोन से ही होते हैं. लेकिन लगातार इस्तेमाल के बीच एक समस्या लगभग हर यूजर को परेशान करती है- फोन की बैटरी जल्दी कमजोर होना.

कई लोगों को लगता है कि बैटरी खराब होना सिर्फ ज्यादा इस्तेमाल की वजह से होता है, लेकिन असल में चार्जिंग की गलत आदतें भी बड़ी वजह बनती हैं. खासकर जब फोन को बार-बार 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जाता है. अगर आप फोन में चार्जिंग लिमिट सेट कर दें तो बैटरी पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है और उसकी लाइफ लंबे समय तक बेहतर बनी रहती है.

चार्जिंग लिमिट क्या होती है?

चार्जिंग लिमिट एक ऐसा फीचर है जो कई नये स्मार्टफोन्स में दिया जाता है. इसके जरिये यूजर तय कर सकता है कि फोन अधिकतम कितने प्रतिशत तक चार्ज होगा. मान लीजिए आपने सीमा 80% पर तय की है, तो बैटरी 80 प्रतिशत तक पहुंचते ही चार्जिंग अपने-आप रुक जाएगी. इससे बैटरी को ओवरचार्ज होने से बचाया जा सकता है और लंबे समय में उसकी क्षमता बेहतर बनी रहती है.

एंड्रॉयड फोन में ऐसे सेट करें

अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो चार्जिंग लिमिट सेट करने का तरीका काफी आसान है.

  • सबसे पहले फोन की Settings खोलें
  • इसके बाद Battery या BatteryHealth से जुड़ा सेक्शन चुनें
  • यहां कई फोन में Charging Limit, ProtectBattery या इसी तरह का विकल्प दिख सकता है
  • इस फीचर को ऑन करके लिमिट को आमतौर पर 80% या 85% पर सेट किया जा सकता है.

iPhone में ऐसे करें सेटिंग

अगर आप AppleiPhone इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें भी बैटरी से जुड़ा यह विकल्प मिलता है.

  • इसके लिए पहले Settings में जाएं
  • फिर Battery सेक्शन खोलें
  • इसके बाद BatteryHealth & Charging पर टैप करें
  • यहां से आप चार्जिंग से जुड़ीसेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं और बैटरी को सुरक्षित रखने वाली सुविधा सक्रिय कर सकते हैं.

क्यों फायदेमंद है यह सेटिंग?

बैटरी एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन की लिथियम-आयन बैटरी को हमेशा 100 प्रतिशत तक चार्ज रखना जरूरी नहीं होता. 70-80 प्रतिशत के आसपास चार्जिंग रोकने से बैटरी पर कम दबाव पड़ता है और उसकी क्षमता लंबे समय तक बनी रह सकती है. यही वजह है कि कई कंपनियां अब फोन में यह फीचर देने लगी हैं, ताकि यूजर बैटरी की सेहत को बेहतर बनाये रख सकें.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की स्टोरेज जल्दी क्यों भर जाती है? आपकी ये आदतें हैं वजह

Previous article CUET UG 2026: 11 से 31 मई के बीच हो सकती है परीक्षा, जानिए कब जारी होगा शेड्यूल
Next article होल्डिंग टैक्स बकायेदारों पर नगर पंचायत सख्त, बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel