[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information CUET UG 2026: 11 से 31 मई के बीच हो सकती है परीक्षा, जानिए कब जारी होगा शेड्यूल

CUET UG 2026: 11 से 31 मई के बीच हो सकती है परीक्षा, जानिए कब जारी होगा शेड्यूल

0
CUET UG 2026: 11 से 31 मई के बीच हो सकती है परीक्षा, जानिए कब जारी होगा शेड्यूल
एग्जाम की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET UG 2026 की विषयवार (subject-wise) डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर सकती है. इस डेट शीट में प्रत्येक विषय की परीक्षा तिथि, शिफ्ट और समय की जानकारी दी जाएगी.

कब हो सकती है परीक्षा?

जानकारी के अनुसार CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है. यह परीक्षा देश-भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी.

डेटशीट से मिलेगी पूरी जानकारी

NTA द्वारा जारी की जाने वाली डेट शीट में कैंडिडेट्स को यह पता चल सकेगा कि उनके चुने हुए विषय की परीक्षा किस दिन और किस शिफ्ट में होगी. आमतौर पर CUET परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है, ताकि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा दे सकें.

पिछले साल का ट्रेंड

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि NTA एक ही पीडीएफ में पूरी डेट शीट जारी करने के बजाय उम्मीदवारों को सिटी इंटिमेशन स्लिप या एडमिट कार्ड के जरिए उनके विषयों की परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी दे. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें.

CUET के जरिए किन यूनिवर्सिटी में मिलता है एडमिशन?

CUET UG 2026 के माध्यम से देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों और कई अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक (UG) कोर्सेज में दाखिला दिया जाएगा. यह परीक्षा विभिन्न भाषाओं, डोमेन विषयों और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट समेत कई विषयों के लिए आयोजित की जाती है.

जरूर चेक करें ऑफिशियल वेबसाइट

परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे एडमिट कार्ड, सिटी इंटिमेशन स्लिप और एग्जाम गाइडलाइंस भी जल्द ही जारी की जाएंगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर नवीनतम अपडेट देखते रहें.

यह भी पढ़ें- BSF CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का मौका, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

Previous article पुरनाडीह परियोजना में महिला सम्मान दिवस मना
Next article स्मार्टफोन में सेट करें चार्जिंग लिमिट, बैटरी चलेगी ज्यादा और बढ़ेगी लाइफ
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel