[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Oppo ला रहा नया K सीरीज स्मार्टफोन, K13 लाइनअप का होगा सक्सेसर

Oppo ला रहा नया K सीरीज स्मार्टफोन, K13 लाइनअप का होगा सक्सेसर

0
Oppo ला रहा नया K सीरीज स्मार्टफोन, K13 लाइनअप का होगा सक्सेसर
ओप्पो K सीरीज/ फोटो- ओप्पो ऑफिशियल

चाइनीज टेक कंपनी Oppo भारत में अपनी K सीरीज को और आगे बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह जल्द ही एक नया K सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो पिछले साल पेश की गई Oppo K13 लाइनअप का सक्सेसर होगा. Oppo K13 5G को कंपनी ने अप्रैल 2025 में भारत में लॉन्च किया था, जबकि Oppo K13x 5G को जून 2025 में लॉन्च किया गया था.

कंपनी ने जारी किया टीजर

Oppo ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है. साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस नए फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे भारत में इसकी लॉन्चिंग कन्फर्म हो गई है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया फोन Oppo K15 सीरीज के नाम से भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें Oppo K15 और Oppo K15x मॉडल्स शामिल होने की उम्मीद है.

कैसा होगा डिजाइन?

माइक्रोसाइट पर दिखाए गए डिजाइन टीजर से पता चल रहा है, कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल में होगा. इसके साथ एक LED फ्लैश भी नजर आ रहा है. फोन में रियर पैनल और साइड्स फ्लैट डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे. फिलहाल कंपनी ने फोन के नाम और फीचर्स को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठ सकता है.

यह भी पढ़ें: कल आ रहा 10001mAh बैटरी वाला तगड़ा स्मार्टफोन, घंटों गेमिंग के बाद भी नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत

Previous article बीरभूम में सौतेली मां पर डेढ़ वर्षीय पुत्र की हत्या का आरोप
Next article हत्याकांड के गवाह की हत्या की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच कुख्यात गिरफ्तार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel