[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बीरभूम में सौतेली मां पर डेढ़ वर्षीय पुत्र की हत्या का आरोप

बीरभूम में सौतेली मां पर डेढ़ वर्षीय पुत्र की हत्या का आरोप

0
बीरभूम में सौतेली मां पर डेढ़ वर्षीय पुत्र की हत्या का आरोप

बीरभूम.

जिले के रामपुरहाट थाना इलाके के मासरा ग्राम पंचायत अंतर्गत तेतुलतला गांव में एक सौतेली मां पर अपने डेढ़ वर्षीय सौतेले पुत्र की हत्या करने का आरोप सामने आया है. घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने जांच के बाद अभियुक्त सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार मृतक शिशु का नाम अविनाश मंडी है. घटना के समय अविनाश के पिता मादिर मंडी काम के सिलसिले में गांव के बाहर गए हुए थे. इसी दौरान सौतेली मां सूरजमुखी सोरेन बच्चे को घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गयी. आरोप है कि सुनसान जगह पर बच्चे की हत्या कर वह घर लौट आयी. बाद में गांव के लोगों ने शिशु का शव देख पुलिस को सूचना दी.

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान अभियुक्त सूरजमुखी सोरेन को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि जिरह के दौरान अभियुक्त ने अपराध स्वीकार किया है. बुधवार को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया.

परिवार की पृष्ठभूमि

मृतक शिशु के पिता मादिर मंडी ने बताया कि दो माह पहले पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने दूसरा विवाह सूरजमुखी सोरेन से किया था. पहली पत्नी से उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र अविनाश था. घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel