[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology GPT‑5 Launch: आ गया OpenAI का सबसे पावरफुल और एडवांस मॉडल, Free में कर सकेंगे इस्तेमाल

GPT‑5 Launch: आ गया OpenAI का सबसे पावरफुल और एडवांस मॉडल, Free में कर सकेंगे इस्तेमाल

0
GPT‑5 Launch: आ गया OpenAI का सबसे पावरफुल और एडवांस मॉडल,  Free में कर सकेंगे इस्तेमाल
GPT‑5 Launch

GPT‑5 Launch: OpenAI ने सबसे पावरफुल और नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल GPT 5 लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि GPT-5 अब तक के सभी ChatGPT मॉडल से काफी एडवांस, इंटेलिजेंस और सटीक है. GPT-5 किसी भी टॉपिक या प्रॉबलम को एक PhD एक्सपर्ट की तरह गहराई में जाकर उसका समाधान ढूंढेगा और जवाब देगा. इतना ही नहीं, इसका इस्तेमाल यूजर्स अपने पर्सनल वर्चुअल असिस्टेंट की तरह भी कर सकते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि कंपनी ने इसे हर यूजर्स के लिए फ्री रखा है. यानी कि बिना प्रीमियम वर्जन के भी आप इस का इस्तेमाल कर सकेंगे. चलिए जानते हैं क्या है नया मॉडल और क्या है इसमें खास.

क्या है GPT-5?

OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन ने अपने नए मॉडल को टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक महत्वपूर्ण तकनीकी छलांग के रूप में पेश किया है. खासकर इस मॉडल को आर्टिफिशियल जेनरल इंटेलिजेंस (Artificial General Intelligence) की दुनिया में एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है. जिसका मकसद ऐसे AI मॉडल्स बनाना है, जो इंसानों की तरह सोच-समझ कर काम कर सके. OpenAI के नए मॉडल को GPT‑4 और GPT‑4.5 के मुकाबले सबसे स्पीड, इंटेलिजेंस, सटीक और रीजनिंग कैपिबिलिटीज के साथ लॉन्च किया गया है. यह नया मॉडल तीन वेरिएंट्स में आता है. जिसमें GPT‑5, GPT‑5‑mini और GPT‑5‑nano शामिल है.

गहरी रिसर्च कर देगा जवाब

GPT‑5 को लेकर सैम ऑल्टमैन ने दावा किया है कि, यह नया मॉडल ऐसे काम करेगा जैसे कोई एक्सपर्ट कर रहा हो. यानी कि, GPT‑5 बाकी मॉडल्स की तरह सिर्फ जानकारी या आपके सवाल का जवाब नहीं देगा बल्कि किसी भी सब्जेक्ट पर गहरी रिसर्च, समझ और तर्क कर सकता है. साथ ही कठिन से कठिन सवाल का जवाब आसानी से दे सकता है. आप GPT‑5 को एक PhD एक्सपर्ट की तरह ले सकते हैं, जो किसी भी टॉपिक पर गहराई तक जाकर उसकी जानकारी निकाल सकता है.

ChatGPT-5 ये वेरिएंट मिलेगा फ्री

यूजर्स स्टैंडर्ड इंटेलिजेंस वाला GPT‑5 और Mini का इस्तेमाल फ्री में कर सकेंगे. लेकिन GPT‑5 प्रो और GPT‑5‑thinking वर्जन का इस्तेमाल Plus या Pro यूजर्स ही कर सकेंगे.

क्या है खास?

GPT-5 को कंपनी बाकी मॉडल्स से ज्यादा एडवांस, स्पीड, सटीक और पावरफुल बनाया है. जिससे यह इंसानों की तरह सोच समझ कर जवाब दे सकेगा. साथ ही कठिन सवालों को तोड़-मरोड़कर आसान भाषा में समझाएगा. इस नए मॉडल में कई सारे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. जैसे-

  • बिना कोडिंग के बना कर देगा ऐप
  • पर्सनल वर्चुअल असिस्टेंट की तरह करेगा काम
  • 12 भारतीय भाषाओं में कर सकेंगे बात
  • एजुकेशन, बिजनेस और कोडिंग में करेगा कमाल
  • पहले से ज्यादा बेहतर समझ और ज्यादा इंसानी व्यवहार
  • पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद

ये भी पढ़ें: GPT-OSS: अब लैपटॉप पर फ्री में सुलझाएं रीजनिंग-कोडिंग की गुत्थी, ओपन सोर्स की दिशा में बढ़ चला OpenAI

ये भी पढ़ें: रेस्त्रां में डिश सेलेक्ट करने से लेकर गिफ्ट चुनने तक, AI का छोटे फैसलों में भी बढ़ गया इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: AI Use Caution: मशीन बन रही टीनएजर्स की बातों की हमराज, यहां खतरा बड़ा है

ये भी पढ़ें: GenAI से बदल रही साइबर सुरक्षा की दुनिया, भारत में शुरू हो रही नयी क्रांति

Previous article DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और मौका, मिड एंट्री विंडो आज से खुली
Next article भारत-अमेरिका टैरिफ जंग पर नेतन्याहू ने तोड़ी चुप्पी, बोले– मोदी को बताऊंगा ट्रंप से डील करने का तरीका
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel