[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और मौका, मिड एंट्री विंडो आज से खुली

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और मौका, मिड एंट्री विंडो आज से खुली

0
DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और मौका, मिड एंट्री विंडो आज से खुली
दिल्ली यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग की फाइल फोटो (Delhi University UG Admissions 2025)

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में स्नातक पाठ्यक्रमों (UG Courses) में दाखिले की प्रक्रिया एक बार फिर से छात्रों के लिए खुल गई है. डीयू ने 8 अगस्त को शाम 5 बजे से मिड-एंट्री (Mid-Entry) विंडो खोल दी है, जो उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है, जिन्होंने पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं किया था.

10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

मिड-एंट्री प्रक्रिया के तहत इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 10 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है.

खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला

यह मिड-एंट्री उन छात्रों के लिए है, जिन्हें पहले राउंड में सीट आवंटित नहीं हुई थी या जिन्होंने पहले आवेदन ही नहीं किया था. आज शाम 5 बजे विश्वविद्यालय खाली सीटों की सूची भी जारी करेगा, जिससे उम्मीदवार अपनी पसंद की कॉलेजों और कोर्सेज की योजना बना सकेंगे.

राउंड-1 का परिणाम 13 अगस्त को

डीयू यूजी एडमिशन 2025 के तीसरे राउंड के अनुसार, प्रदर्शन आधारित कोर्सों के लिए राउंड-1 का आवंटन परिणाम 13 अगस्त को जारी किया जाएगा. वहीं, CW, ECA और स्पोर्ट्स कोटा के लिए आवंटन परिणाम 15 अगस्त को आएगा.

13 से 18 अगस्त तक सीट स्वीकार करें

आवंटन के बाद उम्मीदवारों को 13 से 18 अगस्त तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी. कॉलेजों द्वारा आवेदन सत्यापन और अनुमोदन की अंतिम तिथि भी 18 अगस्त तय की गई है.

प्राथमिकताओं में कर सकते हैं बदलाव

वे छात्र जो पहले और दूसरे राउंड में चयनित नहीं हुए थे, वे अब अपनी कॉलेज और कोर्स प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकते हैं. ध्यान दें कि सभी बदलाव निर्धारित समय सीमा के भीतर सेव करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: JSSC Result: जेएसएससी भाषा शिक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1059 अभ्यर्थी सफल

Previous article बिहार में पहली बार मिलेगा ‘भारत सीरीज’ ईपिक, हर वोटर को मिलेगा यूनिक नंबर, 15 दिन में कार्ड डिलीवरी
Next article GPT‑5 Launch: आ गया OpenAI का सबसे पावरफुल और एडवांस मॉडल, Free में कर सकेंगे इस्तेमाल
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel