[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Apple-Samsung को टक्कर देने की तैयारी, AI एजेंट के साथ आएगा OpenAI का स्मार्टफोन

Apple-Samsung को टक्कर देने की तैयारी, AI एजेंट के साथ आएगा OpenAI का स्मार्टफोन

0
Apple-Samsung को टक्कर देने की तैयारी, AI एजेंट के साथ आएगा OpenAI का स्मार्टफोन
OpenAI का बड़ा दांव, स्मार्टफोन में एंट्री / सिम्बॉलिक पिक

टेक इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. अब तक सॉफ्टवेयर और एआई मॉडल्स के लिए पहचान रखने वाली OpenAI जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में कदम रख सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे फोन पर काम कर रही है जो पारंपरिक ऐप्स पर निर्भर नहीं होगा, बल्कि एक स्मार्ट AI एजेंट के जरिए यूजर के काम खुद संभालेगा. अगर यह योजना सफल होती है, तो यह सीधे Apple और Samsung जैसे दिग्गजों को चुनौती दे सकती है.

क्या होगा AI Agent स्मार्टफोन का खास कॉन्सेप्ट?

यह स्मार्टफोन मौजूदा डिवाइसेज से पूरी तरह अलग हो सकता है. अभी यूजर्स को हर काम के लिए अलग-अलग ऐप खोलने पड़ते हैं, लेकिन OpenAI का प्लान एक ऐसे AI एजेंट का है जो यूजर के निर्देश समझकर खुद काम पूरा कर देगा.

मतलब, मैसेज भेजना हो, बुकिंग करनी हो या जानकारी ढूंढनी हो- सब कुछ एक ही इंटेलिजेंट सिस्टम के जरिए हो सकता है. इससे फोन इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

कब तक लॉन्च हो सकता है यह फोन?

टेक एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, OpenAI इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहा है और 2027 की पहली छमाही तक इसका बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू हो सकता है.

अगर यह टाइमलाइन सही साबित होती है, तो अगले कुछ सालों में स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

दमदार प्रॉसेसर और नई टेक्नोलॉजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में हाई-एंड चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. शुरुआत में Qualcomm और MediaTek दोनों के साथ काम करने की योजना थी, लेकिन अब MediaTek के साथ आगे बढ़ने की बात सामने आ रही है.

फोन में Dimensity सीरीज का लेटेस्ट प्रॉसेसर, एडवांस मेमोरी (LPDDR6) और तेज स्टोरेज (UFS 5.0) मिल सकता है.

इसके अलावा, ड्यूल-NPU आर्किटेक्चर दिया जा सकता है, जो AI टास्क को तेजी और बेहतर तरीके से प्रॉसेस करेगा.

बिजनेस मॉडल और नई रणनीति

OpenAI सिर्फ हार्डवेयर लॉन्च नहीं करना चाहता, बल्कि एक नया इकोसिस्टम बनाने की योजना में है.

कंपनी AI एजेंट के साथ सब्सक्रिप्शन मॉडल जोड़ सकती है, जिससे यूजर्स को लगातार अपडेट और नई सुविधाएं मिलती रहें.

साथ ही, स्मार्टफोन के जरिए मिलने वाला डेटा- जैसे लोकेशन, कम्युनिकेशन और यूजर बिहेवियर AI को और स्मार्ट बनाने में मदद करेगा.

क्या बदल जाएगा स्मार्टफोन का भविष्य?

अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं रहेगा, बल्कि एक पर्सनल असिस्टेंट बन जाएगा.

यूजर्स को बार-बार ऐप्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरा एक्सपीरियंस ज्यादा सहज और ऑटोमेटेड हो सकता है.

हालांकि, अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा बाकी है, इसलिए इंडस्ट्री की नजर इस प्रोजेक्ट पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें: ChatGPT हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.5 Instant

यह भी पढ़ें: AI ने संभाली ज्योतिष की कुर्सी, हाथ देखकर बता रहा भविष्य, ChatGPT का नया ट्रेंड वायरल

Previous article कब है तेलुगु हनुमान जयंती? जानें सही तिथि और पूजा विधि 
Next article कानून-व्यवस्था पर हेमंत सोरेन की बैठक, लापता बच्चों-महिलाओं के मामलों पर कार्रवाई के निर्देश
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel