[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची कानून-व्यवस्था पर हेमंत सोरेन की बैठक, लापता बच्चों-महिलाओं के मामलों पर कार्रवाई के निर्देश

कानून-व्यवस्था पर हेमंत सोरेन की बैठक, लापता बच्चों-महिलाओं के मामलों पर कार्रवाई के निर्देश

0
कानून-व्यवस्था पर हेमंत सोरेन की बैठक, लापता बच्चों-महिलाओं के मामलों पर कार्रवाई के निर्देश
कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक

रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट 

Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था को लेकर मंगलवार को अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. दिल्ली से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने बैठक की. बैठक में राज्य में अपराध नियंत्रण, पुलिस व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील मामलों की निगरानी को लेकर कई अहम निर्देश सीएम ने दिए. 

कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता 

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण मामलों को चिन्हित कर उनकी नियमित मॉनीटरिंग की जाए. साथ ही पुलिस को जरूरी संसाधन, गाड़ी और अन्य सुविधाएं देने पर भी जोर दिया. 

लापता बच्चों और महिलाओं के मामले में प्राथमिकता दें

मुख्यमंत्री ने लापता बच्चों और महिलाओं के मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए. नशा कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि केवल छोटे स्तर के मामलों तक सीमित न रहकर पूरे सप्लाई चेन की जांच की जाए. अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने, खासकर खूंटी, चतरा और रांची जैसे जिलों में सख्ती बरतने को कहा गया. संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पुलिस को सरकार की ओर से पूरा संरक्षण देने की बात भी बैठक में कही गई. 

गांवों में भी जाएं एसपी-डीएसपी 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी निर्धारित समय पर कार्यालय में मौजूद रहकर आम लोगों की शिकायतें सुनें. ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों की नियमित दौरा सुनिश्चित करने और जमीन विवाद के मामलों में किसी भी हाल में भू-माफियाओं को संरक्षण न देने की सख्त हिदायत दी गई.

हिरासत में मौत की घटना पर रोक लगे  

हिरासत में यातना और मौत की घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाये. किसी भी हाल में ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए समन्वित और जवाबदेह कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया गया.

ये लोग रहे मौजूद 

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव और सरायकेला एसपी से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

Previous article Apple-Samsung को टक्कर देने की तैयारी, AI एजेंट के साथ आएगा OpenAI का स्मार्टफोन
Next article अवैध व परित्यक्त रेलवे कॉलोनी पर चला बुलडोजर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel