OnePlus से लेकर Redmi तक के ये मॉडल हुए महंगे, जानिए आखिर वजह क्या है

स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में कई मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं. AI डिमांड की वजह से मेमोरी चिप्स की कमी हो गई है. इससे सप्लाई घटी और कीमतें बढ़ गई है. इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है.

By Ankit Anand | May 1, 2026 9:10 PM

अगर आप जल्द ही नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब थोड़ा जल्दी करना या फिर बजट बढ़ाने के लिए तैयार रहना पड़ सकता है. दरअसल, OnePlus, Realme, Redmi और यहां तक कि लंदन की टेक कंपनी Nothing जैसे कई स्मार्टफोन ब्रांड्स ने भारत में अपने कई फोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. यह कोई अचानक या बिना वजह नहीं हुआ है. इसके पीछे पूरा ग्लोबल टेक सप्लाई चेन का खेल है, जो सीधे-सीधे कीमतों पर असर डाल रहा है. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और इसका असर आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा, आइए समझते हैं.

स्मार्टफोन की कीमतें आखिर क्यों बढ़ रही हैं?

स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस समय DRAM और NAND स्टोरेज जैसे जरूरी कंपोनेंट्स की कमी से जूझ रहा है. वजह ये है कि पूरी दुनिया में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. बड़ी टेक कंपनियां डेटा सेंटर के लिए भारी मात्रा में RAM और GPU खरीद रही हैं.

इस वजह से मेमोरी बनाने वाली कंपनियां अब हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं, जो AI सिस्टम्स में काम आती है. नतीजा ये हुआ कि स्मार्टफोन के लिए जरूरी मेमोरी की सप्लाई कम हो गई. जब सप्लाई कम हो जाती है, तो कीमतें बढ़ना तो तय है. इसी का असर अब हमें स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के रूप में देखने को मिल रहा है.

कौन-कौन से फोन्स हुए महंगे?

स्मार्टफोन मॉडलस्टोरेज वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमत
OnePlus 1512GB + 256GB₹72,999₹77,999
OnePlus 1516GB + 512GB₹79,999₹85,999
OnePlus 15R12GB + 256GB₹47,999₹52,999
OnePlus 15R12GB + 512GB₹52,999₹57,999
Nothing Phone (4a) Pro8GB + 128GB₹39,999₹44,999
Nothing Phone (4a)8GB + 128GB₹31,999₹34,999
Nothing Phone (3a) Lite8GB + 128GB₹24,999₹27,999
Nothing Phone (3a) Lite8GB + 256GB₹26,999₹29,999
Realme 16 Pro+8GB + 128GB₹39,999₹44,999
Realme 16 Pro8GB + 128GB₹31,999₹36,999
Redmi Note 15 Pro+Base Variant₹37,999₹39,999
Redmi Note 15 Pro8GB + 128GB₹29,999₹31,999

यह भी पढ़ें: Motorola ने उतारे लंबी बैटरी वाले नये स्मार्टफोन्स, जानिए कीमत और सभी फीचर्स