[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 8000mAh बैटरी के साथ आज लॉन्च होगा OnePlus N6, जानिए क्या होगा खास

8000mAh बैटरी के साथ आज लॉन्च होगा OnePlus N6, जानिए क्या होगा खास

0
8000mAh बैटरी के साथ आज लॉन्च होगा OnePlus N6, जानिए क्या होगा खास
वनप्लस N6 / फोटो: वनपल्स

OnePlus अपना नया मॉडल OnePlus N6 आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है. यह स्मार्टफोन कंपनी की N-सीरीज का नया मॉडल होगा, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लंबे समय तक स्मूद एक्सपीरियंस चाहते हैं. लॉन्च से पहले इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं. आइए जानते हैं इस फोन में क्या फीचर्स मिलने वाले हैं और क्या यह आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है.

भारत में कब होगा लॉन्च?

OnePlus N6 को 30 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह फोन सबसे पहले भारतीय बाजार में ही दस्तक देगा. लॉन्च इवेंट को कंपनी के YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा. मॉडल के डिजाइन की बात करें, तो OnePlus N6 में हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus स्मार्टफोन्स जैसा लुक देखने को मिलेगा. इसमें फ्लैट एज, पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और प्रीमियम फिनिश मिलने की उम्मीद है.

OnePlus N6 में मिलेंगे ये फीचर्स

OnePlus N6 में कंपनी की तरफ से 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 3 दिन तक का बैकअप दे सकती है. इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. कंपनी का यह भी दावा है कि रेगुलर इस्तेमाल के 7 साल बाद भी बैटरी की हेल्थ 80% से ज्यादा बनी रहेगी.

फोटोग्राफी के लिए, रियर पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा मिलेगा. इसके साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट डिस्प्ले में मिलेगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6300 Series का 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ 6GB RAM मिलने की उम्मीद है. यह प्रोसेसर सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग और कैजुअल गेमिंग जैसे रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल सकता है. साथ ही यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा. कंपनी का कहना है कि सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर ऑप्टिमाइजेशन की मदद से यह स्मार्टफोन 5 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है.

कितनी हो सकती है कीमत?

हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन OnePlus के मुताबिक यह स्मार्टफोन 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा. फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी से लेकर 50MP कैमरे तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स

Previous article “झाल बजाने के लिए नहीं बैठा है राजपूत समाज”, सम्मान नहीं मिला तो बदलेंगे राजनीतिक रास्ता
Next article वैशाली में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का एक्शन, हेरोइन, कैश और 10 मोबाइल बरामद
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel