[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing Phone 4a का Pink वेरिएंट लॉन्च से पहले हुआ रिवील, डिजाइन और चिपसेट डिटेल्स आई सामने

Nothing Phone 4a का Pink वेरिएंट लॉन्च से पहले हुआ रिवील, डिजाइन और चिपसेट डिटेल्स आई सामने

0
Nothing Phone 4a का Pink वेरिएंट लॉन्च से पहले हुआ रिवील, डिजाइन और चिपसेट डिटेल्स आई सामने
Nothing Phone 4a पिंक वैरिएंट (Photo: @nothingindia/X)

Nothing Phone 4a के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसका नया पिंक कलर वेरिएंट दिखा दिया है. इससे पहले Nothing इस फोन को व्हाइट कलर में टीज कर चुकी थी, लेकिन अब आया यह पिंक ऑप्शन इसकी लाइनअप में एक फ्रेश टच जोड़ रहा है. खास बात यह है कि यूके की इस कंपनी ने पहली बार अपने किसी स्मार्टफोन में पिंक कलर पेश किया है. कंपनी का कहना है कि ये नए कलर्स आर्ट, फैशन और पॉप कल्चर से इंस्पायर होकर ज्यादा एक्सप्रेसिव डिजाइन को दिखाते हैं.

Nothing Phone 4a का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Nothing ने Phone 4a के कुछ अहम फीचर्स भी कंफर्म कर दिए हैं. फोन में ब्रांड का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और वही खास लाइटिंग इंटरफेस देखने को मिलेगा. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन का ऑफिशियल लॉन्च 5 मार्च को होगा.

Nothing Phone 4a को पहले सफेद रंग में दिखाया गया था. फोन के पीछे पिल-शेप मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि LED फ्लैश कैमरा यूनिट के बाहर रखा गया है. डिवाइस में पहले के मॉडल्स जैसा ही ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन देखने को मिलता है और माना जा रहा है कि इसमें नया Glyph Bar नोटिफिकेशन सिस्टम भी मिल सकता है.

Nothing Phone 4a चिपसेट

Nothing ने कंफर्म कर दिया है कि Phone 4a सीरीज में Qualcomm का Snapdragon चिपसेट मिलेगा.  उम्मीद है कि इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 SoC दिया जा सकता है. अच्छी बात ये है कि कंपनी ने भारत में इसकी उपलब्धता भी कंफर्म कर दी है. लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन्स Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a सीरीज का डिजाइन आया सामने, मिलेगा नया Glyph Bar, जानें क्या है इसकी खासियत?

Previous article Chaibasa News : मांगों को लेकर गुवा में ठेका मजदूरों का प्रदर्शन आज, बसें रोकने की चेतावनी
Next article Giridih News :बाजार समिति परिसर में मतगणना को लेकर तैयारी पूरी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel