[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गिरिडीह Giridih News :बाजार समिति परिसर में मतगणना को लेकर तैयारी पूरी

Giridih News :बाजार समिति परिसर में मतगणना को लेकर तैयारी पूरी

0
Giridih News :बाजार समिति परिसर में मतगणना को लेकर तैयारी पूरी

वज्रगृह के बाहर 24 घंटे सशस्त्र बल तैनात हैं. अभ्यर्थियों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को नियमानुसार निगरानी की अनुमति दी गयी है. मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व निर्धारित समय पर वज्रगृह को अभ्यर्थियों की उपस्थिति में खोला जायेगा.

सभी निकाय के लिए अलग-अलग हॉल निर्धारित

मतगणना हॉल की व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि प्रत्येक नगर निकाय के लिए अलग-अलग हॉल निर्धारित किये गये हैं. मतगणना केंद्र में प्रवेश पास पर ही किया मिलेगा. केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा. प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक व एक माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि मतों की गणना में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे.

मतगणना के लिए टेबल निर्धारित

मतपत्रों की गिनती के लिए टेबलों की संख्या संबंधित वार्डों की संख्या के अनुसार निर्धारित की गयी है. अधिक मतदाताओं वाले वार्डों के लिए अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था है, जिससे मतगणना कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके. गिरिडीह नगर निगम के लिए हॉल संख्या एक में वार्ड संख्या एक से 18 तक की मतगणना होगी. इसके लिए टेबल की संख्या 16 है. यहां पांच चक्र में गिनती होगी. हॉल संख्या दो में वार्ड संख्या 19 से 36 तक की मतगणना की जानी है, जिसके लिए टेबल की संख्या 16 तथा चक्र की संख्या चार होगी. इसके अलावा बड़की सरैया नगर पंचायत के मतगणना हॉल संख्या दो में वार्ड संख्या एक से 12 तक की मतगणना की जानी है, जिसके लिए टेबल की संख्या आठ तथा चक्र की संख्या दो होगी. वहीं, धनवार नगर पंचायत के मतगणना हॉल संख्या तीन में वार्ड संख्या एक से 11 तक की मतगणना की जानी है, जिसके लिए टेबल की संख्या आठ तथा चक्र की संख्या दो होगी.

192 कर्मी करेंगे 116 वार्ड के मतपत्रों की गिनती

वहीं, नगर निगम गिरिडीह के लिए मतगणना कर्मियों की संख्या 96, बड़की सरैया व धनवार नगर पंचायत के लिए 24-24 कर्मी मतगणना करेंगे. कुल 166 मतदान केंद्रों के लिए 192 मतगणना कर्मियों को लगाया गया है. प्रत्येक टेबल पर बैलेट पेपर की गिनती निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जायेगी तथा प्रत्येक चक्र की समाप्ति के बाद परिणामों की घोषणा की जायेगी. वार्डवार मतों की गणना चरणबद्ध तरीके से की जायेगी. प्रत्येक राउंड के बाद अभ्यर्थियों को परिणाम पत्रक की प्रति उपलब्ध करायी जायेगी. किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर संबंधित प्रावधानों के तहत उसका समाधान किया जायेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी तथा मीडिया के लिए अलग से निर्धारित स्थल बनाया गया है, जहां से वे अधिकृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel