[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology भारत में आज होगी Nothing Phone 3a सीरीज की ग्रैंड एंट्री, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत

भारत में आज होगी Nothing Phone 3a सीरीज की ग्रैंड एंट्री, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत

0
भारत में आज होगी Nothing Phone 3a सीरीज की ग्रैंड एंट्री, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत
Nothing Phone 3a Series

Nothing Phone 3a सीरीज की आज भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च होने के लिए तैयार है. लॉन्च से पहले, कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में अपने आगामी मॉडल Phone 3a और Phone 3a Pro को पेश कर दिया है. Nothing के को-फाउंडर और हाल ही में नियुक्त किए गए इंडिया प्रेसिडेंट Akis Evangelidis ने Qualcomm के बूथ पर इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन शोकेस किया. इससे फोन में इस्तेमाल किए गए चिपसेट की पुष्टि भी हो गई है. हालांकि, MWC 2025 में Nothing ने अभी तक ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन आज के लॉन्च इवेंट में सभी डिटेल्स का खुलासा किया जाएगा.

कब होगा Nothing Phone 3a सीरीज लॉन्च 

कंपनी ने खुलासा किया है कि फोन का आधिकारिक रूप से लॉन्च आज दोपहर 3:30 बजे (IST) करेगी. यह फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा, हालांकि, बिक्री की तिथि आज ही घोषित की जाएगी.

Nothing Phone 3a सीरीज की संभावित कीमत

Nothing Phone 3a सीरीज की भारत में आज लॉन्चिंग होने होने वाली है, जिसमें बेस Phone 3a वैरिएंट (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये हो सकती है, जबकि टॉप-एंड 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 28,999 रुपये तक हो सकती है.

वहीं Nothing Phone 3a Pro की शुरुआती कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये हो सकती है, जबकि इसके टॉप एंड वैरिएंट (12GB+256GB) की कीमत 35,999 रुपये तक रहने की उम्मीद है.

Nothing Phone 3a सीरीज की फीचर्स 

दोनों मॉडल में 6.77 इंच का फ्लैट LTPS AMOLED पैनल होगा, जिसमें FHD+ रेजोल्यूशन, 387 पीपीआई, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, सेंटर पंच-होल डिजाइन और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा. दोनों फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर काम करेंगे.

Phone 3a 8/12GB RAM और 128/256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हो सकता है, जबकि Pro मॉडल केवल 12+256GB वेरिएंट के साथ बाजार में आ सकता है. दोनों फोन में 50MP प्राइमरी (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड + 50MP टेलीफोटो (OIS) कैमरा सेटअप हो सकता है, लेकिन वैनिला (3a) में 2x ऑप्टिकल जूम का समर्थन हो सकता है, जबकि (3a) Pro  में 3x ऑप्टिकल जूम दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट कैमरे की बात करें तो (3a) में 32MP का कैमरा हो सकता है, जबकि (3a) प्रो में 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है.

Nothing Phone 3a लाइनअप के दोनों मॉडल्स में 5,000mAh बैटरी मिलने की संभावना है। नथिंग फोन 3ए सीरीज की डिजाइन को उभारने के लिए इसके दाहिने हिस्से में “Essential Key” को ऐड किया जा सकता है. इस बटन को दबाने पर एसेन्टियल स्पेस नामक एक एआई-संचालित हब खुलता है, जहां यूजर्स  स्क्रीनशॉट, वॉयस नोट्स, सोशल मीडिया सेव्स और अन्य सामग्री को स्टोर कर सकते हैं, जैसा कि कंपनी ने इशारा किया है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल के लिए अंपायरों की लिस्ट जारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में ये करें अंपायरिंग
Next article Flyover in Bihar: पटना को जल्द मिलने जा रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिना जाम में फंसे कर पाएंगे सफर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel