[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Flyover in Bihar: पटना को जल्द मिलने जा रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिना जाम में फंसे कर पाएंगे सफर

Flyover in Bihar: पटना को जल्द मिलने जा रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिना जाम में फंसे कर पाएंगे सफर

0
Flyover in Bihar: पटना को जल्द मिलने जा रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर, बिना जाम में फंसे कर पाएंगे सफर
सांकेतिक तस्वीर

Flyover in Bihar: पटना-फतुहा स्टेट हाईवे चकाचक होने वाला है. फतुहा और बख्तियारपुर बाजार में एलिवेटेड फ्लाईओवर ट्रैफिक को कम करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है. इस एलिवेटेड फ्लाईओवर के बन जाने से फतुहा बाजार को जल्द ही जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी. ओल्ड एनएच 30, जो अब स्टेट हाईवे 106 के रूप में जाना जाता है, इस पर 2.4 किलोमीटर लंबा एक एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माणाधीन है. यह फ्लाईओवर महारानी चौक से लेकर फैक्ट्री मोड़ के बीच बनेगा. बता दें, पहले यह सड़क NH30 का हिस्सा था, लेकिन NH का वैकल्पिक रूट बन जाने के बाद इसे स्टेट हाईवे का दर्जा दे दिया गया है. नया एनएच टॉल प्लाजा के बाद दीदारगंज शुरू होने के पहले दक्षिण की ओर मुड़ जाता है और सीधे फतुहा के पास निकलता है. ऐसे में पटना-बख्तियारपुर सड़क का पुराना खंड फिर से स्टेट हाईवे हो गया है.

एलिवेटेड बाईपास बनाने का भी प्रस्ताव

बता दें, 2.4 किलोमीटर लंबा एक एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए पथ निर्माण विभाग की तरफ से स्वीकृति मिल चुकी है. यह फ्लाईओवर दीदारगंज से बख्तियारपुर होते हुए करजान तक एसएच के विस्तारीकरण की योजना का एक अहम हिस्सा है. बख्तियारपुर बाजार क्षेत्र की घनी आबादी को ध्यान में रखते हुए लगभग 2.94 किलोमीटर लंबा एक एलिवेटेड बाईपास बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जो रवाईच ठाकुरबाड़ी, प्रखंड कार्यालय, पुरानी बाजार, थाना मोड़ और हकीकतपुर से होते हुए जाएगा. 

17 हजार करोड़ खर्च होगा पथ निर्माण पर

सोमवार को बिहार के वित्त मंत्री सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बजट 2025-26 पेश किया. इसमें पथ निर्माण विभाग के लिए 17908 करोड़ राशि का ऐलान किया है. इस ऐलान में नए बाईपास, पुल, सड़कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण शामिल है. चुनावी साल में सम्राट चौधरी ने बिहार में सड़कों के जाल के निर्माण के लिए जो ऐलान किया उससे कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी में सुधार होने से विकास की गति और तेज होगी. बिहार सरकार ने इस वर्ष 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया है, जो पिछले वर्ष से 38 हजार करोड़ ज्यादा है.

ALSO READ: Bank Holidays in March: हैल्लो-हैल्लो… मार्च में 10 दिन बंद रहेगा बैंक, जरूरी काम आज ही निपटा लें

Previous article भारत में आज होगी Nothing Phone 3a सीरीज की ग्रैंड एंट्री, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत
Next article Vastu Tips: घर के मेन गेट पर कभी न रखें ये चीजें, कर सकते हैं आपको बर्बाद
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel