Nothing Phone की बढ़नेवाली है कीमत? अभी खरीदें या इंतजार करें? जानें पूरी डिटेल

Nothing Phone 3a Lite की कीमत भारत में बढ़ने वाली है. 8GB+128GB वेरिएंट ₹24,999 और 256GB वेरिएंट ₹26,999 तक जा सकता है. मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत इसकी सबसे बड़ी वजह है.

By Rajeev Kumar | April 7, 2026 5:53 PM

भारत में स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और अब इसका असर Nothing Phone 3a Lite पर भी दिखने लगा है. नवंबर 2025 में लॉन्च हुए इस फोन की शुरुआती कीमत ₹20,999 थी, लेकिन अब इसके महंगे होने की खबरें सामने आ रही हैं.

कितनी बढ़ेगी कीमत?

टिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार, Nothing जल्द ही Phone 3a Lite की कीमत ₹3,000 तक बढ़ा सकती है. यानी 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 हो सकती है. फिलहाल Flipkart पर यह फोन ₹21,999 और ₹23,999 में लिस्टेड है.

Nothing phone 3a lite की कीमत में बढ़ोतरी पर x पोस्ट.

कीमत बढ़ने का कारण

ग्लोबल स्तर पर मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ रही हैं. AI डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग के कारण स्मार्टफोन कंपनियों को कम सप्लाई मिल रही है. यही वजह है कि Nothing समेत कई ब्रांड्स अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ा रहे हैं.

Nothing Phone 3a Lite स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है. कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और एक तीसरा सेंसर शामिल है. फ्रंट में 16MP कैमरा है. फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

क्या करें खरीदार?

अगर आप Nothing Phone 3a Lite खरीदने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदना बेहतर रहेगा. नये स्टॉक पर बढ़ी हुई कीमतें लागू होंगी.

यह भी पढ़ें: महंगे हो गए स्मार्टफोन्स, देखें किस ब्रांड ने कितने बढ़ाए दाम

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू वाले स्मार्टफोन्स, लिस्ट में आईफोन से लेकर वनप्लस तक