[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फिर ₹10000 महंगा हुआ Nothing Phone 4a Pro, कंपनी ने दूसरी बार बढ़ा दिए दाम

फिर ₹10000 महंगा हुआ Nothing Phone 4a Pro, कंपनी ने दूसरी बार बढ़ा दिए दाम

0
फिर ₹10000 महंगा हुआ Nothing Phone 4a Pro, कंपनी ने दूसरी बार बढ़ा दिए दाम
फोन 4ए प्रो

अगर आप Nothing का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. कंपनी ने एक बार फिर भारत में अपने Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी ने लगातार दूसरे महीने इन स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ाए हैं. बढ़ती RAM और स्टोरेज लागत की वजह से स्मार्टफोन कंपनियां लगातार प्राइस हाइक कर रही हैं और अब इसका असर Nothing के पॉपुलर फोन्स पर भी दिखने को मिल रहा है.

Nothing Phone (4a) Pro की कीमत में बड़ा इजाफा

Nothing Phone (4a) Pro के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद फोन की शुरुआती कीमत पहली बार 50 हजार रुपये के करीब पहुंच गई है. ऐसे में मॉडल की नई कीमत अब-

  • 8GB + 128GB : 49,999 रुपये
  • 8GB + 256GB : 52,999 रुपये
  • 12GB + 256GB : 55,999 रुपये

मार्च 2026 में लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये थी. यानी सिर्फ तीन महीने में इसकी कीमत कुल 10 हजार रुपये तक बढ़ चुकी है. इस प्राइस रेंज में अब Nothing Phone (4a) Pro का मुकाबला iQOO iQOO 15R, OnePlus OnePlus 15R और OPPO OPPO Reno 15 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा.

Nothing Phone (4a) भी हुआ महंगा

Nothing Phone (4a) की कीमत में भी 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अब मॉडल की नई कीमत-

  • 8GB + 128GB : 37,999 रुपये
  • 8GB + 256GB : 40,999 रुपये
  • 12GB + 256GB : 43,999 रुपये

फोन लॉन्च के समय 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था, लेकिन अब इसकी कीमत 6,000 रुपये तक बढ़ चुकी है.

क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन्स की कीमतें?

स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस समय RAM और स्टोरेज कॉम्पोनेंट्स की बढ़ती लागत से जूझ रही है. यही वजह है कि कई कंपनियां अपने पुराने और नए दोनों मॉडल्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं. ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले समय में और भी प्राइस हाइक देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Motorola ने भी बढ़ा दिए स्मार्टफोन्स के दाम, G सीरीज से Edge 70 तक हुए महंगे

Previous article बैकुंठपुर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल पर छापा, मरीज छोड़ भागे डॉक्टर
Next article गोड्डा में बढ़ते अपराध से लोगों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel