[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गोड्डा गोड्डा में बढ़ते अपराध से लोगों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

गोड्डा में बढ़ते अपराध से लोगों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

0
गोड्डा में बढ़ते अपराध से लोगों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

गोड्डा जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी, राहजनी और छिनतई की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बीते कुछ महीनों में अपराध की लगातार सामने आ रही वारदातों के कारण आमजन में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है. स्थिति यह है कि लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर लोग रातभर जागकर पहरेदारी करने को विवश हो रहे हैं. जिले में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गये हैं कि अब वे केवल बंद या सूने घरों को ही नहीं, बल्कि स्कूलों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को भी निशाना बना रहे हैं. विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्यालयों से कंप्यूटर, प्रिंटर, चावल और अन्य सामान की चोरी की घटनाएं सामने आयी हैं. वहीं महिलाओं से चेन छिनतई, घरों में सेंधमारी, वाहन चोरी और ज्वेलरी दुकानों में चोरी जैसी वारदातों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस की गश्ती व्यवस्था और कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

केस स्टडी-1 : महिलाओं को निशाना बना रहे चेन स्नैचर, पुलिस के लिए चुनौती

गोड्डा जिले में पिछले पांच माह के दौरान महिलाओं से चेन और आभूषण छीनने की कई घटनाएं सामने आयी हैं. गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी, नहर चौक, भागलपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप गली, चैती दुर्गा मंदिर परिसर और मेला मैदान में महिलाओं के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार हो गये. मेला मैदान और चैती दुर्गा मंदिर परिसर में हुई घटनाओं में शामिल चार महिला स्नैचरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके बावजूद बाइक सवार चेन स्नैचरों तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है. वहीं मेहरमा के शंकरपुर क्षेत्र में एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली. पोड़ैयाहाट के गुडमहेश्वरधाम में शिवरात्रि मेले के दौरान महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने के लॉकेट चोरी होने की घटनाएं भी सामने आयी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है.

केस स्टडी-2 : शिक्षा के मंदिर भी चोरों के निशाने पर

जिले के कई सरकारी विद्यालय भी चोरों के निशाने पर रहे हैं. पथरगामा, मेहरमा, पोड़ैयाहाट और ठाकुरगंगटी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. स्कूलों से मध्याह्न भोजन के लिए रखे बर्तन, चावल के बोरे, कार्यालय के दस्तावेज तथा कंप्यूटर और प्रिंटर जैसे उपकरण चोरी कर लिये गये. सुबह जब शिक्षक और छात्र विद्यालय पहुंचे तो सामान बिखरा मिला. इन घटनाओं का असर बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर भी पड़ा. हालांकि ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के सियारडीह विद्यालय से कंप्यूटर चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके बावजूद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं.

केस स्टडी-3 : किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे सबमर्सिबल चोर

कृषि प्रधान क्षेत्रों में सबमर्सिबल मोटर और केबल चोरी की घटनाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. पोड़ैयाहाट, बलबड्डा और हनवारा क्षेत्र में पिछले पांच माह के दौरान खेतों और तालाबों में लगे कई सबमर्सिबल पंप चोरी हो गये. पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर सिंचाई की व्यवस्था की थी, लेकिन चोरी के बाद उनकी फसल और आय दोनों संकट में पड़ गयी हैं. बलबड्डा थाना क्षेत्र के परसा गांव में जेएसएलपीएस की ओर से लगाये गये सबमर्सिबल की भी चोरी हुई. वहीं हनवारा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से समरसिबल मोटर चोरी कर ली गयी. इन मामलों में अब तक अधिकांश आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है.

केस स्टडी-4 : वाहन चोरी से लेकर घरों में सेंधमारी तक, अपराधियों के हौसले बुलंद

जिले में वाहन चोरी और घरों में सेंधमारी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर, कोर्ट परिसर और सत्यनगर इलाके से कई बाइक चोरी हो गयी. वहीं गंगटा चौक के समीप एक ज्वेलर्स के घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गयी. जमुआ गांव में दिनदहाड़े एक घर से सोना, चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया. नहर चौक और सरकंडा क्षेत्र में भी आभूषण एवं नकदी चोरी की घटनाएं हुईं. हनवारा, पथरगामा और अन्य थाना क्षेत्रों में भी बाइक, टोटो और घरेलू सामान की चोरी के मामले दर्ज किये गये हैं. अधिकांश पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

केस स्टडी-5 : ज्वेलर्स कारोबारियों में बढ़ी चिंता, लगातार हो रही चोरी

महागामा और हनवारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की कई घटनाएं हुई हैं. फरवरी में महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में एक ज्वेलरी दुकान से तीन किलो चांदी, 15 ग्राम सोना और अन्य उपकरण चोरी कर लिए गये. जनवरी में हनवारा थाना क्षेत्र के कुसमहरा गांव स्थित एक ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हो गये. इसके अलावा हनवारा बाजार में एक दुकान का शटर काटकर चांदी के आभूषण चोरी किये गये, जबकि एक अन्य घटना में दुकानदार के गल्ले से नकदी उड़ा ली गयी. लगातार हो रही इन वारदातों से ज्वेलर्स व्यवसायी भय के माहौल में काम कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्ती व्यवस्था मुख्य सड़कों तक सीमित है, जबकि गलियों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. इससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel