[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Google Chrome में आ रहे हैं नए Gemini AI फीचर्स, अब ब्राउजिंग के दौरान एआई करेगा आपकी मदद

Google Chrome में आ रहे हैं नए Gemini AI फीचर्स, अब ब्राउजिंग के दौरान एआई करेगा आपकी मदद

0
Google Chrome में आ रहे हैं नए Gemini AI फीचर्स, अब ब्राउजिंग के दौरान एआई करेगा आपकी मदद
गूगल क्रोम में जैमिनी एआई फीचर्स

Google ने अपने Chrome ब्राउजर के लिए कुछ नए फीचर्स अनाउंस किए हैं. ये AI को सीधे ब्राउजिंग एक्सपीरियंस का हिस्सा बना देंगे. AI के लिए अलग से नया ब्राउजर लाने की बजाय, Google अब अपना Gemini AI सिस्टम सीधे Chrome में ही जोड़ रहा है. इसका मतलब ये है कि आप जब क्रोम पर ब्राउज करेंगे तो आपको एक स्मार्ट असिस्टेंट मिलेगा. ये वेबसाइट्स के साथ इंटरैक्ट कर सकेगा, छोटे-मोटे काम करेगा और बाकी Google ऐप्स से भी आसानी से कनेक्ट हो जाएगा. कुल मिलाकर कहें तो Chrome अब सिर्फ ब्राउजर नहीं, बल्कि एक AI-पावर्ड हेल्पर बनने जा रहा है. आइए अब बात कर लेते हैं कौन-कौन से फीचर्स  मिलने वाले हैं.

Chrome के साइड पैनल में मिलेगा Gemini

अब Chrome में Gemini को इस्तेमाल करना और भी आसान हो गया है. ब्राउजर के टॉप-राइट कॉर्नर में दिया गया एक बटन दबाते ही Gemini का अलग साइड पैनल खुल जाता है. इससे आप अपनी मौजूदा वेबसाइट छोड़े बिना ही AI से बात कर सकते हैं. इस पैनल की मदद से Gemini वेब पर सर्च कर सकता है, दूसरे खुले टैब्स से जानकारी जुटा सकता है और मल्टीटास्किंग में आपकी मदद करता है. अच्छी बात ये है कि Gemini जो भी करता है, उसका स्टेप-बाय-स्टेप रिपोर्ट भी दिखाता है. इससे आप आसानी से समझ सकेंगे कि काम किस स्टेज पर है और आखिर में क्या रिजल्ट मिला है.

ऑटो ब्राउज फीचर 

Auto Browse इस अपडेट का सबसे बड़ा और काम का फीचर है. इसकी मदद से Gemini आपकी दी हुई कमांड के बेस्ड पर खुद वेबसाइट्स पर जाकर काम कर सकता है. जैसे इवेंट प्लान करना हो, सस्ते ट्रैवल डील्स ढूंढनी हों या फिर प्रॉपर्टी से जुड़े ऑप्शन्स सर्च करने हों. अच्छी बात ये है कि पूरा कंट्रोल आपके हाथ में रहता है. खरीदारी जैसे जरूरी स्टेप्स पर AI आपको खुद ही कंट्रोल लेने के लिए कहता है.

ध्यान रखने वाली बात ये है कि Auto Browse फीचर पूरी तरह इस्तेमाल करने के लिए Google AI Pro या AI Ultra सब्सक्रिप्शन की जरूरत आपको होगी. Google ने साफ कहा है कि ये सभी AI फीचर्स ऑप्शनल हैं. यानी अगर आप Gemini का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आपकी नॉर्मल ब्राउजिंग पहले जैसी ही रहेगी.

Google ऐप्स के साथ होगा इंटीग्रेशन  

Chrome के AI फीचर्स अब Google के अलग-अलग ऐप्स के साथ मिलकर और ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करते हैं. Gmail, Calendar, YouTube, Google Maps, Google Shopping और Google Flights जैसे ऐप्स से कनेक्ट होकर Gemini आपको पर्सनलाइज्ड सुझाव देता है. जैसे अगर आपके कैलेंडर में ट्रैवल प्लान है, तो AI उसी के हिसाब से ट्रिप सजेस्ट कर सकता है, या फिर खुले हुए टैब्स देखकर आपके ईमेल अपडेट्स को एक जगह समेट कर दिखा सकता है. अच्छी बात ये है कि सेंसिटिव कामों पर पूरा कंट्रोल आपके ही हाथ में रहता है. अगर आप चाहें तो किसी भी समय ऐप की एक्सेस बंद भी कर सकते हैं.

ब्राउजर के अंदर इस्तेमाल कर पाएंगे Nano Banana

Google के Nano Banana मॉडल की मदद से आप सीधे ब्राउजर के अंदर ही इमेज बना और एडिट कर सकते हैं. यानी अब न तो किसी अलग ऐप की जरूरत है और न ही फाइल डाउनलोड करने की झंझट. बस प्रॉम्प्ट डालिए या पहले से मौजूद किसी इमेज को थोड़ा बहुत बदलिए. बनाई गई सारी इमेज Chrome के साइड पैनल में दिखती हैं और हर आउटपुट पर वॉटरमार्क भी होता है.

आएगा Personal Intelligence फीचर

Google इस साल के आखिर तक Chrome में Gemini के लिए Personal Intelligence फीचर लाने की तैयारी में है. आसान शब्दों में कहें तो अब AI आपकी पिछली बातचीत और इस्तेमाल को याद रख पाएगा और उसी हिसाब से आपको ज्यादा समझदारी वाले जवाब देगा. अच्छी बात ये है कि ये फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा और आपके पास पूरा कंट्रोल रहेगा कि AI कौन-सी जानकारी याद रखे और क्या नहीं. ये सारे नए अपडेट Gemini 3 मॉडल पर काम करेंगे और macOS, Windows और Chromebook Plus यूजर्स के लिए (फिलहाल U.S. में) उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें: क्या Google आपके स्मार्टफोन से चुपचाप इकट्ठा कर रहा डेटा? इस तरीके से लगा सकते हैं पता

Previous article यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज का हल्लाबोल, शहर में निकाला गया आक्रोश मार्च
Next article श्रद्धालुओं ने मंडप की परिक्रमा कर की सुख-शांति की कामना
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel