[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ

0
मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ
एसी मोड गाइड (Photo: AI Generated)

भारत में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. इस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिलती है, लेकिन नमी और चिपचिपाहट बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप अपने AC को उसी सेटिंग पर चलाते हैं जैसे गर्मियों में चलाते थे, तो न तो सही कूलिंग मिलेगी और बिजली का बिल भी बढ़ेगा. बारिश के दिनों में हवा में नमी ज्यादा होती है और टेम्परेचर भी कम रहता है. इसलिए AC का सही स्मार्ट तरीके से यूज करना जरूरी हो जाता है. कुछ खास मोड्स को सही समय पर यूज करके आप घर को कम्फर्टेबल भी रख सकते हैं और बिजली भी बचा सकते हैं. आइए इसे डिटेल में जानते हैं.

ड्राई मोड

 बारिश के मौसम में हवा अक्सर भारी और चिपचिपी सी लगने लगती है. ऐसे में AC का ड्राई मोड काफी काम आता है. ये सिर्फ कमरे को ठंडा नहीं करता, बल्कि हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को भी निकाल देता है. नतीजा ये होता है कि घर का माहौल ज्यादा फ्रेश और कम्फर्टेबल फील होता है. साथ ही AC नॉर्मल कूलिंग मोड के मुकाबले कम बिजली भी खर्च करता है.

ऑटो फैन स्पीड

बारिश के मौसम में अपने AC में ‘ऑटो फैन स्पीड’ सेटिंग ऑन करना काफी काम की चीज है. इस मौसम में कभी नमी ज्यादा होती है तो कभी टेम्परेचर बदलता रहता है. ऐसे में जब फैन स्पीड ऑटो पर रहती है, तो AC खुद ही कमरे के हिसाब से हवा की स्पीड एडजस्ट कर लेता है. आपको बार-बार जाकर सेटिंग बदलने की झंझट नहीं रहती.

यह भी पढ़ें: स्टैंड फैन का यह ट्रिक बढ़ा सकता है AC की कूलिंग और घटा देगा बिजली बिल, जानें कैसे

स्विंग मोड

मानसून के दौरान कमरे में नमी वाली हवा हर जगह बराबर नहीं फैलती. कई बार घर के कुछ कोने ज्यादा गर्म या ज्यादा चिपचिपे महसूस होने लगते हैं. ऐसे में स्विंग मोड काम आता है. यह AC के वेंट्स को लगातार मूव करता रहता है. इससे ठंडी और सूखी हवा कमरे के हर कोने तक आसानी से पहुंच जाती है.

AC स्लीप मोड और टाइमर

मानसून की रातें गर्मियों की तुलना में ठंडी होती हैं. इसलिए पूरी रात AC चलाने की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में स्लीप मोड बहुत काम आता है. क्योंकि यह रात बढ़ने के साथ धीरे-धीरे कूलिंग कम करता जाता है. वहीं टाइमर लगाने से AC फिक्स टाइम के बाद अपने आप बंद हो जाता है. अगर आप दोनों फीचर्स का सही यूज करें, तो न सिर्फ कमरे में नमी कंट्रोल में रहती है, बल्कि आपकी नींद भी कम्फर्टेबल बनी रहती है.

टर्बो और पावरफुल मोड 

ये मोड खास तौर पर तब काम आता है जब गर्मी बहुत ज्यादा हो और आपको कमरे को जल्दी ठंडा करना हो. लेकिन बारिश के मौसम में इसकी जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में इसे चालू रखने से सिर्फ बिजली की बर्बादी होती है. इसकी वजह से कमरा जरूरत से ज्यादा ठंडा भी हो सकता है. इसलिए मॉनसून में इस मोड का यूज करना बेहतर नहीं होता.

यह भी पढ़ें: AC के साथ स्टेबलाइजर लगवाएं या छोड़ दें? जानें आपके घर के लिए क्या है सही ऑप्शन

Previous article दरभंगा: अलीनगर में वन विभाग और सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर चलाया हरित अभियान, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
Next article बेलहर के कांवरिया पथ पर तैयारियों का जायजा लेने उतरे डीएम-एसपी, अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel