[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बेलहर के कांवरिया पथ पर तैयारियों का जायजा लेने उतरे डीएम-एसपी, अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

बेलहर के कांवरिया पथ पर तैयारियों का जायजा लेने उतरे डीएम-एसपी, अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

0
बेलहर के कांवरिया पथ पर तैयारियों का जायजा लेने उतरे डीएम-एसपी, अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

बेलहर बांका से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट

Banka News : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कांवरिया पथ का विस्तृत निरीक्षण किया. अधिकारियों ने धौरी-बदुआ नदी तट से निरीक्षण की शुरुआत करते हुए जिले में पड़ने वाले कांवरिया मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए.

30 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला

सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का शुभारंभ हो जाएगा. इस दौरान देश-विदेश से लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए जाते हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पहले से ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है.

कांवरिया पथ से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को कांवरिया कच्ची पथ पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मार्ग को पूरी तरह साफ और व्यवस्थित रखना आवश्यक है.

समतलीकरण और बालू बिछाने पर जोर

प्रशासन ने कांवरिया कच्ची पथ का समतलीकरण कर उसे सुगम बनाने का निर्देश दिया. साथ ही श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन को आरामदायक बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गंगा बालू बिछाने की बात कही गई, ताकि कांवरियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

धर्मशालाओं की सुविधाओं की होगी जांच

डीएम और एसपी ने कांवरिया पथ पर स्थित सरकारी और निजी धर्मशालाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को धर्मशालाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन, पेयजल और शौचालय व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि मेला अवधि में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह, बीडीओ कुमार सौरभ, सीओ शशिकांत शुक्ला, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, राजू कुमार ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने मेला की तैयारियों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने का भरोसा जताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel