फ्लिपकार्ट और अमेजन छोड़िए, यहां चल रही मेगा ब्लॉकबस्टर सेल, 80% तक डिस्काउंट, देखें ऑफर्स

Meesho ने अपनी मेगा ब्लॉकबस्टर सेल शुरू कर दी है, जिसमें ग्राहकों को 80% तक की बचत का मौका मिल रहा है. सेल में ऑडियो प्रोडक्ट्स, मोबाइल एक्सेसरीज, किचन एप्लायंसेज और इलेक्ट्रिक कुकर बेहद कम दाम पर उपलब्ध हैं. USB गैस लाइटर जैसे स्पेशल गैजेट्स भी डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं.

By Rajeev Kumar | March 15, 2026 12:29 PM

ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे बड़े नामों के बीच अब Meesho ने अपनी मेगा ब्लॉकबस्टर सेल शुरू कर दी है. इस सेल में ग्राहकों को 80% तक की बचत का मौका मिल रहा है. किचन एप्लायंसेज से लेकर मोबाइल एक्सेसरीज और ऑडियो गैजेट्स तक, ढेरों प्रोडक्ट्स बेहद कम दाम पर उपलब्ध हैं.

Meesho की मेगा सेल

Meesho प्लैटफॉर्म पर शुरू हुई इस सेल में होम एप्लायंसेज, गैजेट्स और मोबाइल एक्सेसरीज पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह सेल ग्राहकों को बजट-फ्रेंडली शॉपिंग का अनुभव देगी.

ऑडियो और मोबाइल एक्सेसरीज

सेल में नेकबैंड, TWS और इयरबड्स बेहद कम दाम पर खरीदे जा सकते हैं. इसके अलावा चार्जर अडैप्टर, केबल और मोबाइल कवर की बड़ी रेंज भी डिस्काउंट पर उपलब्ध है.

किचन और होम प्रोडक्ट्स

Meesho सेल में किचन क्लीनिंग प्रोडक्ट्स, ऑयल डिस्पेंसर और छोटे इलेक्ट्रिक कुकर भी लिस्ट किये गए हैं. महज ₹500 में मिलने वाले ये इलेक्ट्रिक कुकर सब्जियां, दाल, सूप और चावल बनाने के लिए परफेक्ट हैं.

स्पेशल गैजेट्स

सेल में USB गैस लाइटर जैसे प्रोडक्ट्स भी मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल गैस चूल्हा जलाने या केक की मोमबत्ती जलाने के लिए किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Meesho पर इलेक्ट्रिक कुकर ₹499 से शुरू, LPG संकट में काम आयेगा