बुकिंग के बाद भी घर नहीं पहुंचा LPG सिलेंडर? जानें शिकायत करने का आसान तरीका

LPG सिलेंडर की डिलीवरी में देरी आजकल आम समस्या बन गई है. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. सही जानकारी और कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

By Ankit Anand | March 22, 2026 12:14 PM

अगर आपने भी LPG सिलेंडर बुक किया है लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं मिली, तो आप अकेले नहीं हैं. आजकल कई यूजर्स इसी समस्या से जूझ रहे हैं. कई मामलों में बुकिंग तो कन्फर्म हो जाती है, लेकिन सिलेंडर घर तक पहुंच पाती है. सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है सप्लाई का दबाव. दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई में आ रही दिक्कतों का असर देखने को मिल रहा है. इसके अलावा, कई लोगों ने शिकायत की है कि लोकल डिस्ट्रीब्यूटर जानबूझकर डिलीवरी में देरी कर रहे हैं या बुकिंग को सही तरीके से प्रोसेस नहीं कर रहे. खैर, वजह कोई भी हो लेकिन अच्छी बात ये है कि इसका हल भी मौजूद है. आइए आपको बताते हैं.

अपने लोकल गैस एजेंसी को कॉन्टैक्ट करें

सबसे पहले अपने लोकल गैस एजेंसी से ही शुरुआत करें. कई बार देरी सिर्फ स्टॉक की कमी या डिलीवरी बैकलॉग की वजह से भी हो जाती है. इसलिए सीधे एजेंसी से बात करना सबसे सही कदम होता है. वे आपको आपकी बुकिंग की सही स्थिति और संभावित डिलीवरी टाइम के बारे में साफ जानकारी दे सकते हैं.

शिकायत कैसे दर्ज करें?

गैस एजेंसी को कॉन्टैक्ट करने के बाद भी मामला हल न हो, तो आप सीधे अपने गैस प्रोवाइडर के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

  • Indane Gas: 1800-2333-555
  • Bharat Gas: 1800-22-4344
  • HP Gas: 1800-233-3555

बस कॉल कीजिए और अपनी समस्या बताइए, आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी. इसके अलावा, अगर आप ऑनलाइन तरीका पसंद करते हैं, तो कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके ग्रीवेंस पोर्टल (grievance portal) पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं. वहां आपको अपनी समस्या चुनकर आसानी से रिक्वेस्ट सबमिट करने का ऑप्शन मिलता है.

अगर शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आपकी शिकायत लगातार नजरअंदाज हो रही है या उसमें बार-बार देरी हो रही है, तो आप इसे सरकार के कंज्यूमर ग्रिवेंस पोर्टल पर आसानी से आगे बढ़ा सकते हैं. यहां आपकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है और समाधान मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: घर बैठे मिनटों में चेक करें LPG सिलेंडर बुकिंग स्टेटस, जानिए आसान तरीका