WhatsApp कॉल्स हुईं सुपर सेफ, घंटों बात करने पर भी नहीं लीक होगी लोकेशन, जानिए कैसे ऑन करें IP Protect

WhatsApp का नया IP Protect फीचर कॉलिंग के दौरान आपकी IP एड्रेस को छुपाकर प्राइवेसी बढ़ाता है. यह फीचर कॉल को WhatsApp सर्वर के जरिए रूट करता है, जिससे लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है. यहां जानिए इस फीचर को ऑन करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.

By Shivani Shah | February 3, 2026 11:13 AM

आज के डिजिटल दौर में प्राइवेसी सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है. कॉल करते वक्त भी हमारी लोकेशन और पर्सनल जानकारी सेफ रहे, यही सोचकर WhatsApp ने एक नया प्राइवेसी फीचर पेश किया है, जिसका नाम है IP Protect. यह फीचर WhatsApp कॉल्स को पहले से ज्यादा सेफ और सिक्योर बनाता है. आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में और कैसे कर सकते हैं इसे एक्टिव.

WhatsApp IP Protect फीचर क्या है?

IP Protect एक नया प्राइवेसी फीचर है, जो WhatsApp कॉल के दौरान आपकी IP एड्रेस को सामने वाले यूजर से हाइड यानी छुपा देता है. जब यह फीचर ऑन होता है, तो कॉल सीधे दो डिवाइस के बीच न होकर WhatsApp के सर्वर के जरिए कनेक्ट होती है.

IP Protect फीचर के फायदे

इस फीचर को इस्तेमाल करने से यूजर्स को कई फायदे मिलते हैं.

  • कॉल के दौरान आपकी IP एड्रेस हाइड रहती है.
  • आपकी लोकेशन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाएगा.
  • WhatsApp कॉल्स में एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर एड हो जाती है.

WhatsApp IP Protect फीचर कैसे ऑन करें?

अगर आप कॉलिंग के दौरान ज्यादा प्राइवेसी चाहते हैं, तो इस फीचर को आसानी से ऑन कर सकते हैं.

  • अपने फोन में WhatsApp ऐप खोलें.
  • ऊपर राइट साइड दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Settings पर जाएं.
  • Privacy ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • नीचे स्क्रॉल करके Advanced सेक्शन में जाएं.
  • Protect IP address in calls पर क्लिक कर ऑन कर दें.

ध्यान देने वाली जरूरी बात

जब यह फीचर ऑन होता है, तो आपकी कॉल WhatsApp सर्वर के जरिए जाती है. इसी वजह से कॉल क्वालिटी पर हल्का असर पड़ सकता है. हालांकि, यह असर बहुत मामूली होता है और आपकी प्राइवेसी ज्यादा सुरक्षित रहती है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप में नए मेंबर को जुड़ते ही दिखेगी पुरानी चैट, अब ‘क्या चल रहा था?’ पूछने की नहीं पड़ेगी जरूरत