₹899 में Jio दे रहा 90 दिनों की वैलिडिटी, 200GB तक डेटा और फ्री AI
अगर आप भी ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें आपको अच्छा खासा डेटा का फायदा मिले, तो फिर Jio का 899 रुपये वाला प्लान आपके लिए है. इस प्लान में कंपनी डेली डेटा के साथ-साथ एक्स्ट्रा डेटा और कई सारे बेनेफिट्स भी दे रही है. जानिए यहां प्लान के बारे में डिटेल्स में.
Reliance Jio देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है और देश भर में इसके करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स की जरूरतों का ध्यान रखते हुए उन्हें कई सारे प्लान्स ऑफर कर रही है, जो अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनेफिट्स देते हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है जियो का 899 रुपये वाला प्लान, जिसमें कंपनी न सिर्फ लंबी वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा दे रही है, बल्कि एक्स्ट्रा डेटा, फ्री एआई और फ्री स्टोरेज जैसे कई बेनेफिट्स दे रही है. यानी एक रिचार्ज में कॉलिंग-डेटा से लेकर कई सारे फायदे मिलेंगे.
Jio का 899 रुपये वाला प्लान
जियो का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और हर दिन 100 SMS जैसी बेसिक सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. एक्स्ट्रा बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 20GB एक्स्ट्रा बोनस डेटा का फायदा कंपनी दे रही है. यानी कि पूरे 90 दिनों के लिए आप टोटल 200GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस एक्स्ट्रा डेटा का इस्तेमाल आप जब चाहे जितना चाहे अपने जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा.
OTT और क्लाउड स्टोरेज फ्री
जियो का 899 रुपये वाला प्लान सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक ही सीमित नहीं है. इसमें 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज, JioTV, 18 महीने के लिए फ्री Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन, 5000GB तक क्लाउड स्टोरेज और कई सारे गूगल के एडवांस्ड एआई प्लेटफॉर्म्स के एक्सेस मिलेगा.
किसके लिए अच्छा ऑप्शन है ये प्लान?
जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा की जरूरत है. साथ ही इस प्लान को ऐसे यूजर्स भी रिचार्ज कर सकते हैं, जिन्हें फ्री स्टोरेज और फ्री एआई प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहिए.
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग चाहिए? Jio का यह 84 दिन वाला प्लान डेटा के झंझट से दिलाएगा छुटकारा
