448 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग लवर्स के लिए परफेक्ट है Jio का ये प्लान

अगर आपके पास Jio का सेकेंडरी SIM है या सिर्फ कॉलिंग के लिए हर महीने रिचार्ज कराना भारी लगता है, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें कम खर्च में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.

By Shivani Shah | January 27, 2026 2:02 PM

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के करोड़ों यूजर्स हैं. हर यूजर अपने जरूरत के अनुसार प्लान्स रिचार्ज करते हैं. ऐसे में कंपनी भी अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनिफिट्स वाले प्लान्स यूजर्स को ऑफर कर रही है. ऐसे में अगर आप अपने सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखने के लिए किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो सस्ते में आपके नंबर को ज्यादा दिनों तक एक्टिव रखे, तो फिर आपके लिए जियो का 448 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

जियो का 448 रुपये वाला प्लान

जियो अपने यूजर्स को 448 रुपये वाला प्लान ओनली कॉलिंग प्लान है. यानी कि इस प्लान में आप सिर्फ कॉलिंग बेनिफिट्स का फायदा उठा सकेंगे, डेटा बेनिफिट्स का नहीं. इसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. 84 दिनों तक आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड बात कर सकते हैं. साथ ही इस प्लान में 1000 फ्री SMS का फायदा भी आपको मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी जियो दे रहा है.

जियो का 448 रुपये वाला प्लान

किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?

यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती और जो सिर्फ कॉलिंग के लिए या अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं. अगर आप अपना Jio नंबर सेकेंडरी SIM के तौर पर इस्तेमाल करते हैं या फिर सिर्फ कॉल्स के लिए फोन रखते हैं, तो यह प्लान पैसा वसूल ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए Jio के तीन खास प्लान्स, भर-भर कर मिलते हैं OTT ऐप्स, चेक करें कीमत