[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio OTT Plans: ₹500 से भी कम में मिलेगा OTT का मजा, देख लें जियो के ये स्पेशल प्लान्स

Jio OTT Plans: ₹500 से भी कम में मिलेगा OTT का मजा, देख लें जियो के ये स्पेशल प्लान्स

0
Jio OTT Plans: ₹500 से भी कम में मिलेगा OTT का मजा, देख लें जियो के ये स्पेशल प्लान्स
जियो प्रीपेड प्लान

Jio OTT Plans: अगर आप भी सस्ते दाम में कॉलिंग, डेटा और OTT का मजा चाहते हैं तो जियो आपके लिए एक से बढ़ कर एक प्लान्स ले कर आया है. खास बात यह है कि इन प्लान्स के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. अगर आप कम बजट में OTT का आनंद लेना चाहते हैं, तो 500 रुपये से कम कीमत वाले कुछ शानदार प्लान्स जिओ ऑफर करता है. आइए नजर डालते हैं इन प्लान्स पर…  

Jio का 100 रुपये वाला प्लान

जियो अपने यूजर्स को केवल 100 रुपये के रिचार्ज पर भी फ्री OTT सर्विस का लाभ दे रही है. इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है और इसमें 5GB एक्स्ट्रा डेटा भी शामिल है. यूजर्स को इस प्लान के तहत JioHotstar (Mobile/TV) का 90 दिनों के लिए एक्सेस मिलता है.

Jio का 175 रुपये वाला प्लान

अगर आप एक ही प्लान में 10 OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा चाहते हैं, तो यह रीचार्ज पैक आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आपको बता दें कि यह एक डेटा-ओनली प्लान है, जिसकी वैधता 28 दिन है और इसमें 10GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है. इसमें Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal और Hoichoi जैसे कई बेहतरीन OTT प्लेटफॉर्म्स की सर्विस शामिल है.

Jio का 195 रुपये वाला प्लान

195 रुपये वाला यह जियो डेटा-ओनली प्लान 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को कुल 15GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। इस प्लान में रिचार्ज करने पर आपको JioHotstar (Mobile/TV) का सब्सक्रिप्शन भी 90 दिनों के लिए फ्री में मिलता है।

Jio का 329 रुपये वाला प्लान

अगर आप बिना एड्स के म्यूजिक का मजा लेना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है और हर दिन 1.5GB डेटा यानी कुल 42GB डेटा मिलता है. इस रिचार्ज में JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. साथ ही JioTV और JioAICloud जैसी ऐप्स का ऐक्सेस भी दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Reliance Jio ने लॉन्च किया JioPC: भारत का पहला AI-रेडी क्लाउड कंप्यूटर

यह भी पढ़ें: रिलायंस जियो लेकर आया नया धमाका! सिर्फ ₹50 में चुनें अपनी पसंद का मैचिंग मोबाइल नंबर

Previous article Saran News : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 44 छात्राओं को लगाया गया टीका
Next article Parliament Operation Sindoor Debate: ‘ट्रंप ने ट्रेड की धमकी देकर भारत-पाक युद्ध रुकवाया,’ ऑपरेशन सिंदूर पर खरगे का सरकार पर हमला
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel