[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Parliament Operation Sindoor Debate: ‘ट्रंप ने ट्रेड की धमकी देकर भारत-पाक युद्ध रुकवाया,’ ऑपरेशन सिंदूर पर खरगे का सरकार पर हमला

Parliament Operation Sindoor Debate: ‘ट्रंप ने ट्रेड की धमकी देकर भारत-पाक युद्ध रुकवाया,’ ऑपरेशन सिंदूर पर खरगे का सरकार पर हमला

0
Parliament Operation Sindoor Debate: ‘ट्रंप ने ट्रेड की धमकी देकर भारत-पाक युद्ध रुकवाया,’ ऑपरेशन सिंदूर पर खरगे का सरकार पर हमला
Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge

Parliament Operation Sindoor Debate: ऑपरेशन सिन्दूर पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, सुरक्षा चूक की वजह से पहलगाम आतंकवादी हमला हुआ. इसके लिए जिम्मेदार कौन है? जो इसके लिए जिम्मेदार है, उस पर पीएम क्या एक्शन लेते हैं?

पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री को कुर्सी खाली करना चाहिए : खरगे

खरगे ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर सरकार पर हमला बोला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा. उन्होंने कहा, गृह मंत्री शाह को कुर्सी खाली करना चाहिए.

ट्रंप के बयान की पीएम मोदी ने निंदा क्यों नहीं की?

मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, “ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान का सीजफायर कराया. ट्रंप 29 बार सीजफायर पर बोल चुके हैं. ट्रंप ने ट्रेड की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया. अगर ट्रंप गलत बोल रहे हैं, तो पीएम मोदी ने उसके बयान की निंदा क्यों नहीं की.”

खरगे के सवाल का राजनाथ सिंह ने दिया जवाब

खरगे ने ट्रंप के दावे का मुद्दा उठाया, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीच में उठकर जवाब दिया. राजनाथ सिंह ने बताया, भारत और पाकिस्तान सीजफायर को लेकर पीएम मोदी की ट्रंप से कोई बात नहीं हुई. पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से बात की और सीजफायर का आग्रह किया. उसके बाद संघर्ष विराम हुआ.

हम पाकिस्तान की निंदा करते हैं और आप गले लगाते हैं : खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “पूरे देश और इस सदन के साथ, मैं (पहलगाम में) बर्बर हमले और पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को लगातार समर्थन की निंदा करता हूं. हमने पहले भी पाकिस्तान की निंदा की थी, हम आज भी उनकी निंदा करते हैं और अगर यह कल भी जारी रहा, तो हम उनकी निंदा करते रहेंगे. लेकिन यहां, हम उनकी निंदा करते हैं और आप उनके भोज में शामिल होते हैं और उन्हें गले लगाते हैं.”

पहलगाम घाटी मैंने अपनों को मरते देखा : खरगे

खरगे ने कहा, “मैं पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त करता हूं. मैं कहना चाहता हूं – मेहंदी वाले हाथों ने पति की लाश उठाई है, बेबस रोते बच्चों ने पापा की जान गंवई है, अश्रु भरे लाचार खादी बेबस नारी को देखा है, पहलगाम घाटी मैंने अपनों को मरते देखा है.”

Previous article Jio OTT Plans: ₹500 से भी कम में मिलेगा OTT का मजा, देख लें जियो के ये स्पेशल प्लान्स
Next article Saran News : नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया गया परिवार नियोजन का संदेश
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel