[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio अपने यूजर्स पर मेहरबान, इस प्लान में दे रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा, जल्दी चेक करें बेनिफिट्स

Jio अपने यूजर्स पर मेहरबान, इस प्लान में दे रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा, जल्दी चेक करें बेनिफिट्स

0
Jio अपने यूजर्स पर मेहरबान, इस प्लान में दे रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा, जल्दी चेक करें बेनिफिट्स
Jio Recharge Plan

Jio Recharge Plan: जब टेलीकॉम सेक्टर की बात होती है, तो रिलायंस जियो का जिक्र आना तय है. देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के रूप में, जियो 460 मिलियन से अधिक ग्राहकों के विशाल नेटवर्क का दावा करता है. कंपनी अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रिचार्ज प्लान पेश करती है.

मोबाइल डेटा खपत में हाल ही में जबरदस्त बढ़ोतरी को देखते हुए Jio ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति दिलाने के साथ ही कॉलिंग, डेटा उपयोग और ओटीटी स्ट्रीमिंग की चिंता से राहत देता है. हम जिस प्लान की बात करे हैं उसकी कीमत ₹749 है और यह प्लान लाखों यूजर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. आइये विस्तार से समझते है इस प्लान के बारे में और जानते है क्या-क्या बेनिफिट्स देखने को मिलता है प्लान में…

Jio का ₹749 वाला प्लान 

रिलायंस जियो अपने ₹749 वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को पूरे 72 दिनों की वैधता देता है, जिसमें लोकल और STD नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा. साथ ही, इस प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी.

डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो जियो इस प्लान में कुल 164GB डेटा उपलब्ध करा रहा है, जिसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. खास बात यह है कि जियो इस प्लान में अतिरिक्त 20GB डेटा भी दे रहा है. अगर आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो भी आप 64Kbps की स्पीड पर इंटरनेट चला सकते हैं.

यह भी पढ़े: BSNL ने कराई करोड़ो IPL फैंस की मौज, मात्र ₹251 में मिल रहा 251GB डेटा का लाभ

ढेरों बेनिफिट्स का भरमार है यह प्लान 

Jio का ₹749 वाला प्लान शानदार अतिरिक्त बेनिफिट्स के साथ आता है. ग्राहकों को 90 दिनों की Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी, साथ ही 50GB AI क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाएगा. इसके अलावा, यूजर्स को Jio TV का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिससे वे ढेरों टीवी चैनल्स का लुत्फ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उठा सकेंगे.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Saunf Ka Sharbat: गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगा सौंफ का शरबत, जानें बनाने का आसान तरीका
Next article Numerology: मूलांक 9 के लिए बनते हैं ये बेस्ट जीवनसाथी, मिलता है सच्चा प्यार
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel