31 दिन की वैलिडिटी वाला Jio का नया रिचार्ज, डेटा-कॉलिंग-SMS मिलेगा सबकुछ

Reliance Jio का नया ₹339 रिचार्ज प्लान पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे शामिल हैं.

By Rajeev Kumar | April 11, 2026 7:16 AM

Reliance Jio ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान जोड़ा है. ₹339 की कीमत वाला यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो पूरे महीने कॉलिंग और डेटा का संतुलित उपयोग चाहते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कैलेंडर मंथ वैलिडिटी के साथ आता है- यानी अगर महीना 31 दिन का है तो प्लान उतने ही दिन चलेगा.

Jio Recharge: डेटा और वैलिडिटी

इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. यानी पूरे महीने में कुल 46.5GB डेटा का फायदा मिलेगा.

कॉलिंग और SMS (Reliance Jio Recharge)

₹339 वाले इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है, जिसमें लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स भी कवर होती हैं. साथ ही रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा दी गई है.

Jio Recharge: अतिरिक्त फायदे

इस प्लान के साथ यूजर्स को ₹14.95 का टॉक टाइम बैलेंस भी मिलता है. सबसे खास बात यह है कि इसमें Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी कीमत ₹35,100 है और यह 18 महीनों के लिए वैध रहेगा.

उपलब्धता की बात (Jio Recharge Plan)

यह प्लान Jio के आधिकारिक पोर्टल और MyJio ऐप पर उपलब्ध है. इसे सभी स्मार्टफोन यूजर्स आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: कम कीमत में बड़ा फायदा, Jio के ₹189 प्लान में मिल रहे शानदार बेनिफिट्स

यह भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग