JIO DOWN? जियो नेटवर्क ठप, यूजर्स परेशान

रिलायंस जियो नेटवर्क गुरुवार शाम ठप पड़ गया. Downdetector पर 676 शिकायतें दर्ज हुईं. मोबाइल कनेक्टिविटी, सिग्नल गायब और जियो फाइबर की समस्या सबसे ज्यादा रिपोर्ट की गई. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जताई.

By Rajeev Kumar | February 26, 2026 7:22 PM

त्योहारों के बीच देशभर में रिलायंस जियो यूजर्स को नेटवर्क दिक्कतों का सामना करना पड़ा. गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे तक आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector पर जियो से जुड़ी शिकायतों की संख्या अचानक बढ़कर 676 तक पहुंच गई. मोबाइल कनेक्टिविटी, सिग्नल गायब होना और जियो फाइबर की समस्या सबसे ज्यादा रिपोर्ट की गई.

Downdetector पर जियो की 676 शिकायतें दर्ज / डाउनडिटेक्टर

मोबाइल नेटवर्क पर सबसे बड़ा असर

शिकायतों के आंकड़े बताते हैं कि 42% यूजर्स को मोबाइल नेटवर्क में परेशानी हुई. कई लोगों ने बताया कि कॉल करना मुश्किल हो गया और इंटरनेट स्पीड अचानक गिर गई.

सिग्नल गायब होने की शिकायतें

करीब 32% यूजर्स ने कहा कि उनके फोन में बिल्कुल भी सिग्नल नहीं आ रहा था. यह समस्या खासकर उन इलाकों में ज्यादा दिखी जहां बिजली कटने के बाद नेटवर्क पूरी तरह गायब हो गया.

जियो फाइबर भी प्रभावित

सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि 26% शिकायतें जियो फाइबर से जुड़ी थीं. कई यूजर्स ने बताया कि वाई-फाई अचानक बंद हो गया और कामकाज ठप पड़ गया.

सोशल मीडिया पर नाराजगी

X (पूर्व ट्विटर) पर भी यूजर्स ने अपनी नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा- मैं टेक सेक्टर में काम करता हूं और हर बार बिजली जाने पर जियो नेटवर्क गायब हो जाता है. त्योहारों में घर आया हूं और कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है. जियो को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अब सेटिंग्स और डायल कोड की जरूरत नहीं, MyJio ऐप से ही मैनेज कर पाएंगे कॉल फॉरवार्डिंग