[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology एक प्लान में पूरे परिवार का रिचार्ज, Jio-Airtel के ये पोस्टपेड प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

एक प्लान में पूरे परिवार का रिचार्ज, Jio-Airtel के ये पोस्टपेड प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

0
एक प्लान में पूरे परिवार का रिचार्ज, Jio-Airtel के ये पोस्टपेड प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन
जियो एयरटेल पोस्टपेड प्लान

घर में हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर और हर महीने अलग रिचार्ज, यही छोटी-छोटी चीजें मिलकर बड़ा खर्च बना देती हैं. कभी किसी को ज्यादा डेटा चाहिए, तो किसी को OTT वाला प्लान और देखते ही देखते हर महीने ₹1000 से ₹2000 सिर्फ रिचार्ज में खर्च हो जाते हैं. ऊपर से हर बार अलग-अलग नंबर का रिचार्ज याद रखना भी एक झंझट बन जाता है. ऐसे में जियो और एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान एक आसान और समझदारी भरा सॉल्यूशन हैं, जहां एक ही प्लान में पूरे परिवार का काम हो जाता है और खर्च के साथ टेंशन भी कम हो जाती है.

Jio का फैमिली पोस्टपेड प्लान

Jio का फैमिली पोस्टपेड प्लान ₹449 से शुरू होता है. इस प्लान में यूजर्स अपने साथ-साथ 3 फैमिली मेंबर्स के नंबर को एड कर सकते हैं, जिससे एक ही रिचार्ज में 4 नंबर एक्टिव रहेंगे. इस प्लान में 1 महीने की वैलिडिटी मिलेगी. बेनेफिट्स कि बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को-

  • सभी नेटवर्क पर अनिमिटेड कॉलिंग
  • हर दिन 100 फ्री SMS
  • प्राइमरी यूजर को 75GB डेटा का फायदा
  • एडिशनल मेंबर्स को 5GB डेटा का फायदा मिलेगा
  • 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  • 3 महीने के लिए Jio Hotstar,
  • Jio TV,
  • 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज,
  • Gemini AI Pro का सब्सक्रिप्शन

Airtel का फैमिली पोस्टपेड प्लान

एयरटेल के पास कई सारे फैमिली पोस्टपेड प्लान्स हैं, जिसमें से एक 999 रुपये वाला है. यह प्लान एयरटेल का Infinity Family पोस्टपेड प्लान है, जिसमें प्राइमरी यूजर्स के साथ 2 एक्स्ट्रा मेंबर को एड किया जा सकता है. इस प्लान की खासियत यह है, कि इसमें कंपनी अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का फायदा दे रही है.

इसके अलावा, इस प्लान में-

  • सभी नेटवर्क पर अनिमिटेड कॉलिंग
  • हर दिन 100 फ्री SMS
  • 1 साल के लिए JioHotstar फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन,
  • 6 महीने के लिए फ्री Amazon Prime मेंबरशिप
  • Apple Music, Apple TV+ सब्सक्रिप्शन,
  • 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज,
  • Adobe Express Premium,
  • फ्री हेलो ट्यून्स,
  • फ्री फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट
  • Airtel Xstream Play प्रीमियम जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: एक बार रिचार्ज, पूरे साल टेंशन फ्री, Jio, Airtel और Vi के ये हैं बेस्ट प्लान्स

Previous article प्रधानमंत्री की रैली के लिए पोलो ग्राउंड पर अभूतपूर्व इंतजाम
Next article जादूगोड़ा में यूसिल कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, सिर्फ 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel