[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल प्रधानमंत्री की रैली के लिए पोलो ग्राउंड पर अभूतपूर्व इंतजाम

प्रधानमंत्री की रैली के लिए पोलो ग्राउंड पर अभूतपूर्व इंतजाम

0
प्रधानमंत्री की रैली के लिए पोलो ग्राउंड पर अभूतपूर्व इंतजाम

आसनसोल.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में गुरुवार नौ अप्रैल को यहां पोलो ग्राउंड स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी जनसभा होने जा रही है. इस चुनावी रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह देखने लायक है. साथ ही सभा के लिए तैयारियां भी युद्ध स्तर पर चल रही हैं. पोलो ग्राउंड स्टेडियम में मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और मीडिया के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

कड़े सुरक्षा प्रबंध, एनसीसी ग्राउंड में दो अस्थायी हेलीपैड

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. पोलो ग्राउंड के पास एनसीसी ग्राउंड में दो अस्थायी हेलीपैड बनाये जा रहे हैं. कोर्ट क्षेत्र से गैलेक्सी मॉल तक कुछ इलाकों को आंशिक नो-एंट्री जोन घोषित किया गया है. केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है, जबकि एसपीजी टीम ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है.

सियासी असर पर नजर

भाजपा नेताओं के अनुसार इस जनसभा के जरिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र व आसपास की विधानसभा सीटों में भगवा पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने पर जोर है. पार्टी को उम्मीद है कि रैली से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और मतदाताओं पर प्रभाव भी पड़ेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel