84 दिन की वैलिडिटी वाला Jio का सबसे सस्ता प्लान

जियो के पोर्टफोलियो में 84 दिन यानी लगभग 3 महीने की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान ₹448 का है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 SMS और Jio TV व JioAI Cloud का ऐक्सेस मिलता है. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो इंटरनेट Wi-Fi से इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती.

By Rajeev Kumar | March 10, 2026 8:45 PM

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग वैलिडिटी और बेनेफिट्स वाले कई प्रीपेड प्लान पेश करता है. इनमें से एक खास प्लान उन लोगों के लिए है जो इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं और सिर्फ कॉलिंग पर ध्यान देते हैं. यह प्लान 84 दिन यानी लगभग 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है और कीमत के लिहाज से जियो के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता है.

कॉलिंग और SMS बेनेफिट्स

इस प्लान की कीमत ₹448 है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिसमें रोमिंग भी शामिल है. इसके अलावा, कम्युनिकेशन के लिए 1000 SMS दिये जाते हैं.

डेटा नहीं, सिर्फ कॉलिंग

यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो इंटरनेट का इस्तेमाल Wi-Fi से करते हैं. इसमें मोबाइल डेटा शामिल नहीं है, यानी यह पूरी तरह कॉलिंग-केंद्रित प्लान है.

कॉम्प्लीमेंट्री ऐप्स का ऐक्सेस

₹448 वाले इस रिचार्ज में जियो के कुछ ऐप्स का ऐक्सेस भी मिलता है. इसमें JioTV और JioAICloud जैसी सेवाएं शामिल हैं, जिन्हें यूजर्स बिना अतिरिक्त शुल्क के इस्तेमाल कर सकते हैं.

कहां मिलेगा यह प्लान?

यह प्लान जियो के ऑफिशियल पोर्टल और MyJio ऐप पर उपलब्ध है. यूजर्स को प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में “Value Category” के अंदर यह विकल्प मिलेगा.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: जियो का बजट फ्रेंडली प्लान, 30 दिन तक चलेगा 40GB डेटा

यह भी पढ़ें: रिलायंस जियो के वॉयस-ओनली प्लान्स: डेटा के बिना मिलेगी लंबी वैलिडिटी