[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology IRCTC ने शुरू की ई-पैंट्री सर्विस, 25 ट्रेनों में ऑनलाइन फूड बुकिंग, जानिए प्रॉसेस

IRCTC ने शुरू की ई-पैंट्री सर्विस, 25 ट्रेनों में ऑनलाइन फूड बुकिंग, जानिए प्रॉसेस

0
IRCTC ने शुरू की ई-पैंट्री सर्विस, 25 ट्रेनों में ऑनलाइन फूड बुकिंग, जानिए प्रॉसेस
सफर से पहले ऑर्डर करें भोजन, IRCTC की नई सुविधा / तस्वीर एआई से

भारतीय रेल यात्रियों के लिए खानपान व्यवस्था अब और अधिक डिजिटल और सुविधाजनक होने जा रही है. भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नयी ई-पैंट्री सेवा शुरू कर दी है. इस सुविधा के तहत यात्री अब यात्रा शुरू होने से पहले ही ऑनलाइन भोजन बुक कर सकेंगे. खास बात यह है कि यह सेवा उन ट्रेनों में शुरू की गई है जहां टिकट किराये में भोजन शामिल नहीं होता. नयी व्यवस्था यात्रियों को सफर के दौरान भोजन को लेकर होने वाली असुविधा से राहत देने का दावा करती है.

ई-पैंट्री सेवा क्या है?

ई-पैंट्री मूल रूप से एक डिजिटल फूड प्री-बुकिंग सिस्टम है. इसका उद्देश्य यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से पहले ही भोजन सुरक्षित करने का विकल्प देना है. यह सुविधा फिलहाल चुनिंदा ट्रेनों में उपलब्ध है जिनमें पैंट्री कार मौजूद है. इससे यात्रियों को सफर के दौरान भोजन की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होगी.

कहां और कैसे करें भोजन बुकिंग?

नयी सुविधा को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और टिकट बुकिंग प्लैटफॉर्म के साथ जोड़ा गया है. यात्री टिकट बुक करते समय या टिकट बुक होने के बाद भी भोजन ऑर्डर कर सकते हैं.

बुकिंग प्रक्रिया आसान है:

टिकट बुकिंग के दौरान e-Pantry Meal विकल्प चुनें

या “Booked Ticket History” सेक्शन से ऑर्डर करें

कन्फर्मेशन के बाद SMS / ईमेल पर Meal Verification Code (MVC) प्राप्त होगा

यात्रा के दिन MVC दिखाकर भोजन सीट पर प्राप्त करें

यह सुविधा कन्फर्म, RAC या आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए भी उपलब्ध है. यात्री स्टैंडर्ड मील्स के साथ Rail Neer भी प्री-ऑर्डर कर सकते हैं.

किन ट्रेनों में मिलेगी ई-पैंट्री सुविधा?

ई-पैंट्री सेवा जिन प्रमुख ट्रेनों में शुरू की गई है, उनमें शामिल हैं:

-22503-04, विवेक एक्सप्रेस

-12483-84, ASR-कोचुवेली एक्सप्रेस

-12561-62, JYG-NDLS, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस

-12817-18, HTE-ANVT स्वर्णजयंती एक्सप्रेस

-18237-38, KRBA-ASR छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

-12791-92, SC-DNR एक्सप्रेस

-12889-90, टाटा-SMVB एक्सप्रेस

-12987-88, AII-SDAH SF एक्सप्रेस

-12649-50/12629-30, कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

-12617-18, मंगलद्वीप एक्सप्रेस

-18477-78, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस

-12779-80, गोवा वास्को एक्सप्रेस

-12533-34, LJN-CSMT पुष्पक एक्सप्रेस

-12925-26, MMCT ASR पश्चिम एक्सप्रेस

-11061-62, LTT-JYG एक्सप्रेस

-16345-46, LTT-TVC नेत्रवती एक्सप्रेस

-12615-16, NDLS-MAS ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस

-12493-94, पुणे-NZM दर्शन एक्सप्रेस

-20805-06, VSKP-NDLS AP एक्सप्रेस

-12303-04/12381-82, हावड़ा-NDLS पूर्वा एक्सप्रेस

-14005-06, ANVT-SMI लिच्छवी एक्सप्रेस

-12129-30, पुणे-HWH आजाद हिंद एक्सप्रेस

-12919-20, INDB-SVDK मालवा एक्सप्रेस

-19483-84, अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस

-12801-02, पुरी-NDLS पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

(कुल 25 ट्रेनों में सुविधा लागू)

ई-पैंट्री सेवा की खास बातें

डिजिटल भोजन बुकिंग

यात्री सफर से पहले ही भोजन सुरक्षित कर सकते हैं

कैशलेस पेमेंट

ऑनलाइन भुगतान से नकद लेन-देन की जरूरत खत्म

MVC आधारित डिलीवरी

Meal Verification Code के जरिये सही यात्री तक भोजन सुनिश्चित.

पारदर्शिता

सभी ऑर्डर डिजिटल सिस्टम से मॉनिटर

नॉन-डिलीवरी पर रिफंड

भोजन न मिलने की स्थिति में वापसी का प्रावधान.

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?

नयी सेवा से ट्रेन यात्रियों को भोजन की गुणवत्ता, उपलब्धता और भुगतान प्रक्रिया में अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है. खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है. डिजिटल व्यवस्था से अनावश्यक विवाद और नकद भुगतान से जुड़ी समस्याएं भी कम होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता ऑनलाइन रेलवे टिकट क्यों पड़ता है ऑफलाइन से महंगा? खुल गया असली राज

Previous article कलेक्ट्रेट और पटेल चौक से दिनदहाड़े दो बाइक ले उड़े चोर
Next article मुथूट फाइनेंस के ग्राहकों में कमी, साढ़े तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel