[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iQOO 15R की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

iQOO 15R की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

0
iQOO 15R की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर
आइकू 15R

iQOO 15 के बाद अब चाइनीज टेक कंपनी आइकू अपना नया मॉडल iQOO 15R भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने मॉडल की इंडिया लॉन्च डेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए रिवील कर दी है. इस पोस्ट में मॉडल के डिजाइन को भी रिवील कर दिया गया है. व्हाइट कलर वेरिएंट और रियर डिजाइन के साथ iQOO 15R में डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है.

कब होगा लॉन्च?

भारत में आइकू का नया अपकमिंग मॉडल अगले महीने 24 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा यह मॉडल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर सेल के लिए अवेलेबल होगा. iQOO के ऑफिशियल साइट पर iQOO 15R के लिए एक पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां मॉडल से जुड़े कुछ फीचर्स बता दिए गए हैं.

कैसा है डिजाइन?

ऑफिशियल साइट पर लाइव पेज के अनुसार, iQOO 15R दो कलर ब्लैक और व्हाइट ऑप्शन में लॉन्च होने वाला है. फिलहाल व्हाइट कलर वाले मॉडल का डिजाइन कंपनी ने रिवील किया है. इस कलर वेरिएंट में चेकर्ड / पिक्सल-स्टाइल पैटर्न दिया गया है, जो लाइट और डार्क ग्रे शेड्स के कॉम्बिनेशन में है. देखने में यह बैक फिनिश मैट टेक्सचर जैसी लगती है, जिससे उंगलियों के निशान कम पड़ते हैं और ग्रिप भी बेहतर मिलती है. कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर शेप में दिया गया है और राउंडेड एजेस के साथ नजर आ रहा है. यह मॉड्यूल बैक पैनल से थोड़ा उभरा हुआ है और इसके चारों ओर साफ-सुथरा बॉर्डर दिया गया है, जिससे कैमरा सेक्शन अलग से हाइलाइट होता है.

क्या मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स?

साइट पर फिलहाल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन कंपनी ने प्रोसेसर कन्फर्म कर दिया है. iQOO 15R में भी कंपनी ने iQOO 15 की तरह Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा. लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो iQOO 15R में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है और पावर के लिए इसमें 7,600mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 10001mAh बैटरी से लेकर 200MP कैमरे तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स

Previous article Jharkhand Road Accident: झारखंड के कराईकेला में ट्रक-मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, चार युवकों की मौत
Next article Bihar News: पटना के होटल में इंग्लैंड के रिटायर्ड अधिकारी की मौत, आखिरी बार किसे किया था कॉल?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel