[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम Jharkhand Road Accident: झारखंड के कराईकेला में ट्रक-मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, चार युवकों की मौत

Jharkhand Road Accident: झारखंड के कराईकेला में ट्रक-मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, चार युवकों की मौत

0
Jharkhand Road Accident: झारखंड के कराईकेला में ट्रक-मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, चार युवकों की मौत
चक्रधरपुर अस्पताल में रखे गए युवकों के शव.

Jharkhand Road Accident: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हुई.जिसमे 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक चारों युवा एक ही केटीएम बाइक में सवार थे. ट्रक से आगे निकलने की होड़ चल रही थी. करायकेला थाने के गेट के पास ही ट्रक ने टक्कर मार दी. बाइक सवार सभी चार लोग गंभीर से गिर पड़े.घटना स्थल पर 3 लड़कों की मौत हो गई वहीं एक लड़का की मौत इलाज के दौरान हो गई. यह घटना कराईकेला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को हुईं.

अस्पताल पहुंचते ही तीन युवकों की मौत

ग्रामीणों के मुताबिक मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे, और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे के तुरंत बाद, कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाने में मदद की. लेकिन मेडिकल जांच में तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

अलग-अलग इलाकों से थे युवक

मृतकों में एक चाइबासा सदर थाना के अंकुलटूटी गांव के आकाश कुदादा (22 वर्ष), दो सरायकेला के कुचई थाना के सेलाईडीह के आकाश गोप (19 वर्ष) और रवि बिरुली (20 वर्ष) और एक जमशेदपुर सुंदरनगर थाना के कुदादा गांव के अर्जुन टुडु (19 वर्ष) थे. पुलिस ने परिजनों को सूचित किया. परिजन चक्रधरपुर पहुंचकर शव की पहचान की है .

ट्रक चालक फरार, बंदगांव में पकड़ा गया वाहन

सभी युवक तेज रफ्तार केटीएम मोटरसाइकिल पर थे, जिससे यह हादसा हुई है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने अपनी गाड़ी लेकर रांची की दिशा में फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने फौरन एक्शन लेते बंदगांव थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने रात के समय ट्रक को बंदगांव में जब्त कर लिया. शुरुआती जांच में ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: झरिया में इंसानियत शर्मसार! कुत्ते की गंदगी पर महिला निगमकर्मी की पिटाई, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

देर रात की घटना, इलाके में चर्चा का माहौल

घटना रविवार रात डेढ़ दो बजे की घटना है. चक्रधरपुर से कराईकेला की दूरी लगभग दस किलोमीटर दूर है. वहीं ट्रक भागने के दौरान बंदगांव थाने में पकड़ा गया है.कराईकेला से बंदगांव करीब 40 किलोमीटर दूर है.पुलिस हर मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है. इतनी बड़ी घटना घटने से पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.इतनी रात को चारों लड़का कहां जा रहे थे वह भी एक ही गाड़ी में यह चर्चा का विषय है.

इसे भी पढ़ें: Pakur Road Accident: झारखंड के पाकुड़ में बस की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत, सड़क पर उतरी भारी भीड़

Previous article Yamuna Expressway : योगी सरकार का मेगा पुश, यमुना एक्सप्रेसवे पर 65 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन
Next article iQOO 15R की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel