[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone पर कॉल के दौरान कैसे करें रियल-टाइम Translation? जानिए आसान तरीका

iPhone पर कॉल के दौरान कैसे करें रियल-टाइम Translation? जानिए आसान तरीका

0
iPhone पर कॉल के दौरान कैसे करें रियल-टाइम Translation? जानिए आसान तरीका
apple live call translation

Apple ने अपने नये Live Call Translation फीचर के साथ भाषा की दीवार को तोड़ दिया है. iOS 26 और Apple Intelligence अपडेट के साथ आया यह फीचर कॉल के दौरान आपकी बातों का तुरंत दूसरी भाषा में अनुवाद करता है और सामने वाले की बात आपको आपकी भाषा में सुनाई देती है. यह सुविधा विदेश यात्रा, व्यापारिक बातचीत और नये लोगों से जुड़ने के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.

कैसे काम करता है यह फीचर?

यह फीचर पूरी तरह On-Device काम करता है, यानी आपकी बातचीत किसी सर्वर पर नहीं जाती और प्राइवेसी सुरक्षित रहती है. iPhone आपकी आवाज को टेक्स्ट में बदलता है और तुरंत चुनी गई भाषा में ट्रांसलेट कर देता है. सामने वाले को आपकी बात AI आवाज में सुनाई देती है, जबकि उनकी बात आपको आपकी भाषा में सुनाई और स्क्रीन पर लिखी हुई दिखाई देती है.

Live Call Translation फीचर यूज करने का तरीका क्या है?

  • Software Update करें- iOS 26 या उससे नए वर्जन पर अपग्रेड करें
  • Apple Intelligence ऑन करें- Settings > Apple Intelligence & Siri में जाकर इसे इनेबल करें
  • कॉल के दौरान एक्टिवेट करें- कॉल स्क्रीन पर Live Translation आइकन पर टैप करें
  • भाषा चुनें- अपनी भाषा और सामने वाले की भाषा चुनें
  • बातचीत शुरू करें- Start Translation पर क्लिक करते ही दोनों पक्षों को अलर्ट मिलेगा और कॉल ट्रांसलेट होना शुरू हो जाएगी.

Live Call Translation फीचर किन मॉडल्स और भाषाओं में उपलब्ध?

यह फीचर फिलहाल iPhone 15 Pro, Pro Max और उसके बाद के सभी नये मॉडल्स (iPhone 16 और 17 सीरीज) में उपलब्ध है. शुरुआत में हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश, जापानी और चाइनीज जैसी भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा. आने वाले अपडेट्स में और भी क्षेत्रीय भाषाएं जोड़ी जाएंगी.

टूटेगी भाषा की दीवार

Apple का यह फीचर भाषा की बाधाओं को खत्म कर देगा. चाहे आप विदेश में हों या किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हों जिसे आपकी भाषा नहीं आती. अब बातचीत को सहज और समझने योग्य बनाने में iPhone आपकी मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: AI म्यूजिक फीचर्स और नए इमोजी के साथ रोलआउट हुआ Apple iOS 26.4

Previous article टॉर्क और हॉर्सपावर में क्या अंतर है? जानिए दोनों साथ में कैसे करते हैं काम
Next article शिव मंदिर में गाय बांधने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, कतरास थाने में शिकायत दर्ज
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel