[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile टॉर्क और हॉर्सपावर में क्या अंतर है? जानिए दोनों साथ में कैसे करते हैं काम

टॉर्क और हॉर्सपावर में क्या अंतर है? जानिए दोनों साथ में कैसे करते हैं काम

0
टॉर्क और हॉर्सपावर में क्या अंतर है? जानिए दोनों साथ में कैसे करते हैं काम
टॉर्क और हॉर्सपावर में अंतर (Photo: AI Generated)

Torque vs Horsepower: अगर आपने कभी किसी कार की स्पेसिफिकेशन देखी होंगी, तो आपने दो शब्द अक्सर देखे होंगे. हम बात कर रहे हैं टॉर्क (Torque) और हॉर्सपावर (Horsepower) की. नए खरीदारों के लिए ये सुनने में थोड़ा कन्फ्यूजन या टेक्निकल लग सकते हैं. लेकिन ये उतने भी मुश्किल नहीं हैं जितना लगते हैं. आसान शब्दों में कहें तो, टॉर्क है ताकत और हॉर्सपावर है स्पीड. दोनों मिलकर ये तय करते हैं कि गाड़ी चलाते समय आपको ड्राइविंग का फील कैसा लगेगा. आइए अब इन दोनों के बारे में डिटेल में जानते हैं.

टॉर्क क्या होता है?

टॉर्क यानी इंजन से निकलने वाली घुमावदार ताकत. इसे आप अपनी गाड़ी की कच्ची ताकत समझ सकते हैं. इसे समझने का आसान तरीका ये है कि मान लें आप किसी टाइट बोल्ट को ढीला करने के लिए रिंच से घुमा रहे हो, जितनी ताकत आप लगा रहे हो, वही टॉर्क है.

गाड़ियों में टॉर्क वही चीज है जो आपकी कार को स्टैंडस्टिल से आगे बढ़ने में मदद करती है. यह पहाड़ चढ़ना आसान बनाती है और भारी सामान ढोने में काम आती है. यही वजह है कि जब आप एक्सेलेरेटर दबाते हैं, तो उस मजबूत धक्का जैसा लगता है, वो टॉर्क का कमाल है. अगर आप शहर में डेली ड्राइव करते हैं, तो लो-एंड टॉर्क सबसे काम की चीज है. ये आपको फास्ट स्टार्ट देने में मदद करता है और ट्रैफिक में स्मूथ मूवमेंट आसान बना देता है.

हॉर्सपावर क्या होता है?

अगर आप कार की पावर को समझना चाहते हैं, तो ये ऐसे सोचिए कि टॉर्क बताता है कि आप कितनी जोर से धक्का दे सकते हैं, जबकि हॉर्सपावर बताता है कि आप कितनी तेजी से लगातार धक्का दे सकते हैं. आसान शब्दों में कहें तो टॉर्क है ताकत और हॉर्सपावर है स्पीड.

हॉर्सपावर खासकर तब मायने रखती है जब आप हाईवे पर ड्राइव कर रहे हों, क्योंकि आपको चाहिए होता है तेज टॉप स्पीड और स्ट्रॉन्ग एक्सेलेरेशन. यही वजह है कि स्पोर्ट्स कारें हॉर्सपावर पर जोर देती हैं.

टॉर्क और हॉर्सपावर का मेल

टॉर्क और हॉर्सपावर अलग चीजें नहीं हैं, बल्कि ये एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. इंजन सबसे पहले टॉर्क जनरेट करता है. जब यही टॉर्क जल्दी से (ज्यादा RPM पर) पहुंचता है, तो वो हॉर्सपावर बनता है. इसलिए दोनों नंबर मायने रखते हैं. अगर किसी कार में टॉर्क अच्छा है लेकिन हॉर्सपावर कम है, तो वो धीरे-धीरे तो जबरदस्त लगेगी, लेकिन हाई स्पीड पर स्ट्रगल कर सकती है. वहीं, अगर हॉर्सपावर ज्यादा है लेकिन टॉर्क कम है, तो कार धीमी शुरुआत कर सकती है, लेकिन जैसे ही गति पकड़ लेगी फिर वो तेज दौड़ेगी.

यह भी पढ़ें: कार और बाइक में ABS क्या होता है? जानिए क्यों जरूरी है ये सेफ्टी फीचर

Previous article Bihar Board 10th Result 2026: रोल नंबर भूल गए? ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
Next article iPhone पर कॉल के दौरान कैसे करें रियल-टाइम Translation? जानिए आसान तरीका
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel