[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 10 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 16, जानें कहां मची है लूट

10 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 16, जानें कहां मची है लूट

0
10 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 16, जानें कहां मची है लूट
iPhone 16 flipkart discount

iPhone 16 flipkart discount: अगर आप भी अपने एंड्रॉयड फोन को iPhone से स्विच करना चाहते हैं या फिर अपने iPhone को ही अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो आप लिए अच्छी खबर है. Apple का iPhone 16 इस समय Flipkart पर कम दाम पर मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 (128GB, ब्लैक) की कीमत 9,901 रुपये की फ्लैट छूट के बाद 69,999 रुपये हो गई है.

कमाल की बात यह है कि इस डिस्काउंट को पाने के लिए न तो आपको पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करना जरूरी है, न ही किसी बैंक कार्ड या प्रोमो कोड की जरूरत है. इस ऑफर का लाभ उठाकर ग्राहक Apple का यह प्रीमियम स्मार्टफोन कम दाम में खरीद सकते हैं और अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट पर मिल रहे इस डील का फयदा आप कैसे उठा सकते हैं.

कितनी मिल रही है डिस्काउंट 

iPhone 16 को अब बेहद कम दाम पर खरीदने का मौका है. भारत में इसकी मूल कीमत ₹79,900 थी, लेकिन फिलहाल Flipkart पर मात्र ₹69,999 में उपलब्ध है. iPhone 16 पर चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड के नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: इन iPhone यूजर्स को नहीं मिलेगा iOS 26 का अपडेट, चेक कर लें आपका मॉडल लिस्ट में है या नहीं

इतना ही नहीं, Flipkart एक्सचेंज ऑफर के तहत अधिकतम 45,150 रुपये तक की छूट दे रहा है. अगर आप भी अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते है तो यह पूरी तरह से एक्सचेंज करने वाले फोन की कीमत, उसकी कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा. 

एक्सिस बैंक यूपीआई से सुपरमनी के जरिए पेमेंट करने पर ₹500 तक का कैशबैक भी मिल सकता है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक से पेमेंट करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा. इससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी. 

iPhone 16 के फीचर्स 

iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन Apple के लेटेस्ट A18 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 6-कोर CPU शामिल है और यह iOS 18 के सभी फीचर्स को सपोर्ट करता है. 

कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप (48MP + 12MP) और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. स्टोरेज के लिए यह डिवाइस तीन ऑप्शन 128GB, 256GB और 512GB के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 16 बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, टॉप 10 में Apple और Samsung के अलावा यह ब्रांड भी शामिल

Previous article एक आखिरी तस्वीर, फिर हमेशा की जुदाई… Air India हादसे में खुशबू ने गंवाई जान
Next article Astro Tips: एस्ट्रो के 10 सरल नियम जो आपके नए घर को बना सकते हैं सौभाग्यशाली
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel