[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Astro Tips: एस्ट्रो के 10 सरल नियम जो आपके नए घर को बना सकते हैं सौभाग्यशाली

Astro Tips: एस्ट्रो के 10 सरल नियम जो आपके नए घर को बना सकते हैं सौभाग्यशाली

0
Astro Tips: एस्ट्रो के 10 सरल नियम जो आपके नए घर को बना सकते हैं सौभाग्यशाली
Vastu tips for home in Hindi

Astro Tips for New Home: घर सिर्फ ईंट-पत्थर से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि ये एक ऐसी जगह होती है जहां हम अपने सपनों को जीते हैं, परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताते हैं और जीवन की शुरुआत करते हैं. इसलिए जब बात नए घर की आती है, तो सिर्फ डिज़ाइन और इंटीरियर पर ध्यान देना काफी नहीं होता. एस्ट्रोलॉजी भी उतना ही जरूरी होता है. एस्ट्रो एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो दिशाओं और ऊर्जा के संतुलन के आधार पर घर को सुख-शांति और समृद्धि से भर देता है.

अगर आप भी नया घर बना रहे हैं या उसमें शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये 10 जरूरी एस्ट्रो टिप्स आपकी जिंदगी को पॉजिटिव एनर्जी से भर सकते हैं. जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Budh Gochar 2025: आने वाले 22 जून से बुध की चाल से चमकेंगी इन राशियों की किस्मत

मुख्य द्वार (Main Entrance) हो सकारात्मक ऊर्जा वाला

घर का मुख्य दरवाजा हमेशा पूर्व (East) या उत्तर (North) दिशा में होना शुभ माना जाता है.ये दिशाएं पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह की मानी जाती हैं.

पूजा घर की दिशा रखें सही

पूजा घर हमेशा पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में बनाना चाहिए.इस दिशा में भगवान की पूजा करने से मन को शांति और ध्यान में एकाग्रता मिलती है.

किचन (रसोई) दक्षिण-पूर्व दिशा में हो

एस्ट्रो के अनुसार किचन यानी रसोई को अग्नि कोण (South-East) में बनाना चाहिए.गैस स्टोव इस तरह रखें कि खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो.

बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनाएं

शादीशुदा जोड़ों या घर के मुखिया का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में होना शुभ होता है. इससे स्थिरता और रिश्तों में सामंजस्य बना रहता है.

बाथरूम और टॉयलेट की सही दिशा

बाथरूम या टॉयलेट को उत्तर-पश्चिम (North-West) या दक्षिण दिशा में बनाना उचित माना जाता है. टॉयलेट को पूजा घर के पास न रखें.

सीढ़ियों की दिशा दक्षिण या पश्चिम रखें

घर में बनी सीढ़ियों की दिशा दक्षिण या पश्चिम में होनी चाहिए और हमेशा घड़ी की दिशा में (clockwise) चढ़नी चाहिए.

वेंटिलेशन और रोशनी का रखें ध्यान

घर में ताजी हवा और प्राकृतिक रोशनी का प्रवेश होना बेहद जरूरी है. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और बीमारियां दूर रहती हैं.

शीशा (Mirror) उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं

शीशे को उत्तर या पूर्व दीवार पर लगाना शुभ होता है. कभी भी बेड के सामने शीशा न लगाएं, इससे नींद में बाधा और मानसिक अशांति हो सकती है.

पानी का स्रोत उत्तर-पूर्व में रखें

एस्ट्रो के अनुसार घर में पानी की टंकी, बोरिंग या फव्वारा उत्तर-पूर्व दिशा में हो तो शुभ फल मिलते हैं.

रंगों का रखें ध्यान

घर की दीवारों का रंग भी ऊर्जा को प्रभावित करता है. लिविंग रूम में हल्के रंग जैसे क्रीम, लाइट ग्रीन या स्काई ब्लू रखें. बेडरूम में पेस्टल कलर ज्यादा बेहतर होते हैं.

अगर आप चाहते हैं कि आपका नया घर खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा रहे, तो ऊपर दिए गए एस्ट्रो टिप्स को जरूर अपनाएं. ये छोटे-छोटे बदलाव आपके जीवन में बड़ा पॉजिटिव असर डाल सकते हैं.याद रखें, एस्ट्रो कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि संतुलन और ऊर्जा का विज्ञान है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article 10 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 16, जानें कहां मची है लूट
Next article Budh Gochar 2025: आने वाले 22 जून से बुध की चाल से चमकेंगी इन राशियों की किस्मत
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel