[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 5200mAh बैटरी के साथ लॉन्च Infinix Smart 20 4G, जानें 12,499 रुपये वाले फोन में और क्या खास

5200mAh बैटरी के साथ लॉन्च Infinix Smart 20 4G, जानें 12,499 रुपये वाले फोन में और क्या खास

0
5200mAh बैटरी के साथ लॉन्च Infinix Smart 20 4G, जानें 12,499 रुपये वाले फोन में और क्या खास
Infinix Smart 20 4G (Photo: Infinix)

Infinix ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 4G लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल आए Smart 10 का नेक्स्ट वर्जन है. इस फोन में 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले, एक नॉर्मल बैटरी और बेसिक कैमरा सेटअप दिया गया है. Infinix का ये नया फोन 12 जून से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसमें 4GB RAM मिलती है और स्टोरेज के दो अलग-अलग वेरिएंट्स भी दिए गए हैं. आइए इसके बाकी के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

Infinix Smart 20 के फीचर्स

  • Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है. इसमें पंच-होल डिजाइन और 120Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट दिया गया है.
  • स्क्रीन की ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है. नॉर्मल में 560 nits और हाई ब्राइटनेस मोड में 700 nits तक चली जाती है. खास बात यह है कि LCD पैनल होने के बावजूद इसमें Always-On Display फीचर भी मिलता है. IP64 रेटिंग के साथ यह धूल और हल्की पानी की छींटों से भी सेफ रहता है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR4X RAM और eMMC स्टोरेज के साथ आता है.
  • फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 20 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए भी 8MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है. खास बात ये है कि दोनों कैमरों से आप 2K रिजॉल्यूशन तक 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं
  • इस डिवाइस में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे 15W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और साथ ही 5W रिवर्स चार्जिंग भी है.
  • सॉफ्टवेयर की बात करें तो Smart 20 में XOS 16 मिलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है. इसमें नया क्विक सेटिंग्स पैनल, लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने के ज्यादा ऑप्शन और कई AI बेस्ड प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.

Infinix Smart 20 की कीमत

Infinix Smart 20 की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. वहीं अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो 4GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा.

खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि बैंक ऑफर्स से और भी बचत हो सकती है. Flipkart Axis और SBI कार्ड यूज करने वालों को 1,100 रुपये का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा, जबकि ICICI और HDFC बैंक कार्ड पर 500 रुपये की छूट मिल रही है. इस फोन की सेल 12 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इस फोन को आप Sunlike Orange, Shadow Black, Polaris Titanium और Cloudline Blue जैसे रंगों में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 के कैमरा डिटेल्स हुए कन्फर्म, 16 जून को होगी भारत में एंट्री

Previous article नाइटक्लब में दिखे बेन स्टोक्स और एटकिंसन, तस्वीरें वायरल होते ही ECB ने शुरू की जांच
Next article JoSAA Counselling 2026: पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट हुई जारी, ऐसे करें चेक
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel