[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information JoSAA Counselling 2026: पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट हुई जारी, ऐसे करें चेक

JoSAA Counselling 2026: पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट हुई जारी, ऐसे करें चेक

0
JoSAA Counselling 2026: पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट हुई जारी, ऐसे करें चेक
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI GENERATED)

JoSAA Counselling 2026: IIT और NIT जैसे देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. JoSAA ने पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है.

यह लिस्ट उन छात्र-छात्राओं के लिए है जिन्होंने 7 जून की रात 8 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का काम पूरा कर लिया था. अगर आपने भी अप्लाई किया है तो आप JoSAA के ऑफिशियल पोर्टल josaa.nic.in पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं कि आपको कौन सा कॉलेज मिलने की उम्मीद है.

JoSAA Counselling 2026: क्या होती है ‘मॉक सीट’?

काउंसलिंग की इस पूरी प्रक्रिया में ‘मॉक सीट अलॉटमेंट’ आपके लिए एक ट्रायल या प्रैक्टिस मैच की तरह है. यह कोई फाइनल एडमिशन नहीं है बल्कि एक अनुमान है जो आपकी रैंक और चुनी हुई प्राथमिकताओं के आधार पर यह बताता है कि आपको कौन सा कॉलेज या ब्रांच मिल सकता है.

अगर इस लिस्ट में आपको अपना मनपसंद कॉलेज नहीं दिखा है तो डरने की कोई बात नहीं है. आपके पास अपनी चॉइस बदलने और गलतियों को सुधारने के लिए अभी 11 जून तक का समय है.

JoSAA Counselling 2026: मोबाइल या कंप्यूटर पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अपनी अस्थायी सीट चेक करना और उसमें बदलाव करना बेहद आसान है:

  1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल josaa.nic.in को ओपन करें.
  2. लिंक चुनें: होमपेज पर दिख रहे “Mock Seat Allocation 1” वाले लिंक पर क्लिक करें.
  3. लॉग इन करें: अपना JEE Main 2026 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें.
  4. रिजल्ट देखें: लॉग इन होते ही आपको अलॉट हुई अस्थायी सीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
  5. बदलाव करें (यदि जरूरी हो): अगर आप इस कॉलेज से खुश नहीं हैं तो लिस्ट में दिए गए दूसरे कॉलेजों को अपनी पसंद के हिसाब से ऊपर या नीचे (Rearrange) कर लें.
  6. चॉइस लॉक करें: सब कुछ सही होने के बाद अपनी चॉइस को लॉक (Lock) कर दें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.

इन जरूरी तारीखों को मार्क कर लें

काउंसलिंग का यह सफर बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा इसलिए इन तारीखों को याद रखें:

जरूरी इवेंट (Events)तारीख और समय (Dates)
पहला मॉक सीट आवंटन (Mock-1)8 जून 2026
दूसरा मॉक सीट आवंटन (Mock-2)10 जून 2026
विकल्प लॉक करने की शुरुआत10 जून 2026
रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का आखिरी दिन11 जून 2026
फीस भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड की अंतिम तिथि11 जून 2026
राउंड 1 का फाइनल सीट आवंटन (Main Result)13 जून 2026

देश के 138 फेमस संस्थानों में अड्मिशन की रेस

इस साल JoSAA काउंसलिंग के जरिए देश के 138 सबसे बड़े तकनीकी संस्थानों की सीटें भरी जा रही हैं.

  • 23 आईआईटी (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc बेंगलुरु)- यहां एडमिशन JEE Advanced 2026 की रैंक पर मिलेगा.
  • 31 एनआईटी (NITs), IIEST शिबपुर, 26 ट्रिपल आईआईटी (IIITs) और 56 अन्य सरकारी तकनीकी कॉलेज (GFTIs) – यहां एडमिशन JEE Main 2026 की रैंक पर मिलेगा.

अगर आप 11 जून की आखिरी तारीख तक अपनी चॉइस को खुद लॉक नहीं करते हैं तो कंप्यूटर का सिस्टम आपके द्वारा आखिरी बार सेव किए गए विकल्पों को अपने आप फाइनल मानकर लॉक कर देगा. इसलिए आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचें और समय रहते अपनी लिस्ट को अच्छे से चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: जून के दूसरे हफ्ते में आ सकता है UPSC Prelims रिजल्ट, देखें पिछले 5 साल का ट्रेंड्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel