[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp पर ही देख सकते हैं Instagram Reels, बहुत कम लोगों को पता है तरीका

WhatsApp पर ही देख सकते हैं Instagram Reels, बहुत कम लोगों को पता है तरीका

0
WhatsApp पर ही देख सकते हैं Instagram Reels, बहुत कम लोगों को पता है तरीका
व्हॉट्सऐप पर इंस्टाग्राम रील (Photo: Canva)

अगर हम आपसे कहें कि अब आप WhatsApp पर ही Instagram Reels देख सकते हैं, तो शायद आप तुरंत यकीन नहीं करेंगे. लेकिन जरा रुकिए, इसमें एक छोटा सा ट्रिक है. इस ट्रिक की मदद से आप अपने पसंदीदा Reels को सीधे WhatsApp पर ही स्क्रॉल कर सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बहुत ही आसान तरीके से अपने फेवरेट Instagram Reels को WhatsApp पर देख सकते हैं. ये नया और दिलचस्प फीचर आपको ऐप छोड़े बिना ही Reels का मजा लेने देता है. आइए अब जान लेते हैं तरीका क्या है.

WhatsApp पर Instagram Reels कैसे देखें?

  • सबसे पहले अपने Android या iPhone में WhatsApp खोलें. 
  • अब ऊपर दिख रहे search bar पर क्लिक करें और Meta AI chatbot में जाएं.
  • इसके बाद यहां अपने पसंदीदा न्यूज चैनल या किसी सेलिब्रिटी का नाम टाइप करें और ‘Show Reels’ लिखकर सर्च कर दें.
  • जैसे ही आप सर्च करेंगे, WhatsApp पर उसी सेलिब्रिटी या न्यूज चैनल से जुड़े रील्स आपके सामने आने लगेंगे.
  • अब बस किसी भी reel पर टैप करें और सीधे WhatsApp पर ही उसे एंजॉय कर सकते हैं.

WhatsApp का After Reading फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और काफी दिलचस्प फीचर लाने की तैयारी में है. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही आप ऐसे मैसेज भेज पाएंगे जो सामने वाला पढ़ते ही अपने आप गायब हो जाएंगे. इस फीचर पर अभी काम चल रहा है और इसे फिलहाल बीटा वर्जन में कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है.

नए आफ्टर रीडिंग (After Reading) फीचर के साथ, जैसे ही सामने वाला मैसेज पढ़ेगा, वो अपने आप डिलीट हो जाएगा. यानी अब डिसअपीयरिंग मैसेजेस की तरह किसी टाइमर की झंझट नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: फोन में नहीं होगा व्हॉट्सऐप अकाउंट तो भी कर पाएंगे चैटिंग, जानें नए फीचर के बारे में

Previous article बिहार दिवस पर पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र,बताया- बदलाव का नायक
Next article The 50 Grand Finale से पहले जानिए कौन है टॉप 5 फाइनलिस्ट, फिनाले कब-कहां और कितनी प्राइज मनी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel