[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The 50 Grand Finale से पहले जानिए कौन है टॉप 5 फाइनलिस्ट, फिनाले कब-कहां और कितनी प्राइज मनी

The 50 Grand Finale से पहले जानिए कौन है टॉप 5 फाइनलिस्ट, फिनाले कब-कहां और कितनी प्राइज मनी

0
The 50 Grand Finale से पहले जानिए कौन है टॉप 5 फाइनलिस्ट, फिनाले कब-कहां और कितनी प्राइज मनी
द 50 ग्रैंड फिनाले, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 Grand Finale: रियलिटी शो ‘द 50’ अब अपने सबसे बड़े पड़ाव यानी ग्रैंड फिनाले तक पहुंच चुका है. यह सीजन शुरू से ही स्ट्रैटेजी, ड्रामा और कड़े मुकाबलों से भरा रहा. जहां शुरुआत 50 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी, वहीं अब यह सफर सिमटकर टॉप 5 फाइनलिस्ट तक आ गया है. 22 मार्च को होने वाले फिनाले में यही पांच खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगे. ऐसे में आइए बताते हैं कि फिनाले से पहले क्या-क्या हुआ, किन खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की और साथ ही विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी.

सेमी-फिनाले में बदला गेम का पूरा खेल

सेमी-फिनाले में 12 कंटेस्टेंट्स बचे थे, जिन्हें चार टीमों में बांटा गया. हर टीम में तीन खिलाड़ी थे, लेकिन ट्विस्ट यह था कि अब टीममेट ही एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बन गए थे. हर टीम से सिर्फ एक ही खिलाड़ी को फिनाले में जगह मिलनी थी, जिससे मुकाबला और भी ज्यादा मुश्किल हो गया.

एरीना टास्क ने तय किए पहले चार फाइनलिस्ट

एरीना को चार रंगों में बांटा गया था और हर सेक्शन में नंबर वाले बैग रखे गए थे. कंटेस्टेंट्स को क्लू के जरिए सही नंबर पहचानना था और उसी बैग को हिट करना था.

सबसे पहले रजत दलाल ने सही जवाब देकर बैग 21 चुना और फिनाले में जगह बनाई. इसके बाद मिस्टर फैसू ने 33 नंबर चुनकर दूसरा टिकट हासिल किया. रेड टीम से काका ने 62 नंबर चुनकर अपनी जगह पक्की की. वहीं ग्रीन टीम में प्रिंस नरूला ने 83 नंबर चुना और जीत हासिल की.

प्रिंस नरूला का बड़ा फैसला

फिनाले में पहुंचने के बाद प्रिंस नरूला ने सभी को चौंका दिया. उन्होंने अपना टिकट शिव ठाकरे को दे दिया. प्रिंस का कहना था कि शिव इस मौके के हकदार हैं और उन्हें आगे बढ़ना चाहिए. इस फैसले ने शो में इमोशनल मोमेंट भी बना दिया.

पांचवें फाइनलिस्ट के लिए हुआ आखिरी मुकाबला

चार फाइनलिस्ट तय होने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच आखिरी जगह के लिए मुकाबला हुआ. इस राउंड में कृष्णा श्रॉफ ने जीत हासिल की और टॉप 5 में अपनी जगह बना ली.

द 50 के टॉप 5 फाइनलिस्ट

अब फिनाले में पहुंचने वाले पांच कंटेस्टेंट रजत दलाल, मिस्टर फैसू, काका, शिव ठाकरे और कृष्णा श्रॉफ हैं. इन्हीं में से कोई एक इस सीजन का विनर बनेगा.

प्राइज मनी कितनी मिलेगी?

ग्रैंड फिनाले में इन पांचों के बीच आखिरी और सबसे कठिन मुकाबला होगा. विनर को ₹40,44,000 की प्राइज मनी दी जाएगी. फैंस के लिए यह एपिसोड बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि इसमें पूरे सीजन का असली रिजल्ट सामने आएगा.

कब और कहां देखें द 50 ग्रैंड फिनाले?

अगर आप इस शो को मिस नहीं करना चाहते, तो 22 मार्च को रात 9 बजे JioHotstar पर इसे लाइव देख सकते हैं. वहीं, टीवी पर इसका टेलीकास्ट Colors TV पर रात 10:30 बजे किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Vishnu Vinyasam OTT Release: तेलुगू फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ अब OTT पर, घर बैठे देखें रोमांस और ड्रामा

Previous article WhatsApp पर ही देख सकते हैं Instagram Reels, बहुत कम लोगों को पता है तरीका
Next article चौथे दिन भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, 1 बजे तक ताबड़तोड़ कलेक्शन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel